SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जोधपुर में पुलिस कार्रवाई का VIDEO वायरल: पुलिस गाड़ी के पास शराब की बोतलें दिखने का दावा, ACP को जांच के निर्देश

Jodhpur News: जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गया है. वीडियो में पुलिस वाहन के आसपास शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 07, 2026, 07:54 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 08:06 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर कमिश्नरेट के डांगियावास थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. वायरल वीडियो में पुलिस वाहन के आसपास शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.

पुलिस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने मंडोर एसीपी को पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं. दरअसल, डांगियावास थाना क्षेत्र में पुलिस की विशेष टीम एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई के लिए सक्रिय थी. इसी दौरान टीम ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन तत्काल नहीं रुका.

NDPS कार्रवाई के दौरान मौके पर जुटी भीड़

पुलिस के अनुसार, तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को रोकने के दौरान पहले सामान्य रूप से रुकने का संकेत दिया जाता है और वाहन नहीं रुकने पर परिस्थितियों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाती है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में भी संभव है कि वाहन चालक ने पुलिस के इशारे को लेकर किसी तरह की गलतफहमी के चलते तत्काल वाहन नहीं रोका होगा. बाद में वाहन को रुकवाए जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.

पुलिस वाहन के आसपास शराब की बोतलें दिखने का दावा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन में सवार लोग सोजत स्थित सुखलोक आश्रम से जुड़े बताए जा रहे हैं. वाहन रोके जाने की सूचना मिलने के बाद आश्रम से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे थे. इसी घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पुलिस वाहन के आसपास शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जोधपुर संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. अस्पताल के आरएमओ कार्यालय के बाहर एसी फिटिंग के दौरान अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन फूट गई. पाइपलाइन फूटने के बाद सैकड़ों लीटर पानी बहता रहा, लेकिन जिम्मेदारों ने तत्काल मरम्मत कराने के बजाय पाइप को ट्यूब से बांधकर जुगाड़ कर लिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ.

बताया जा रहा है कि एसी फिटिंग का काम अस्पताल के दो केयरटेकर की ओर से बिना सूचना दिए और बिना अनुमति के शुरू कराया गया. एसी फिटिंग के दौरान पानी की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अस्पताल के कई वार्डों में पानी की समस्या पैदा हो गई. इस फिटिंग से अब अंडरग्राउंड बिजली के कनेक्शन होने से करंट फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है.

धोबी घाट पर कपड़ों का ढेर

पानी की सप्लाई प्रभावित होने का असर अस्पताल के धोबी घाट पर भी देखने को मिला. मरीजों के गंदे कपड़े, चादर और रजाइयां बिना धुलाई के बुधवार शाम तक पड़ी रही हैं. पानी की व्यवस्था बाधित होने से अस्पताल की सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले धुले कपड़ों की व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल प्रशासन मीडिया से बातचीत करने से बचता नजर आया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES