जयपुर में नोरा फतेही की वापसी: वेब सीरीज ‘द रॉयल्स 2’ के सीन की करेंगी शूटिंग
जयपुर में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग जारी है. मुंबई के इवेंट में शामिल होने के बाद नोरा फतेही जयपुर लौट आईं. ईशान खट्टर और नोरा फतेही के अहम सीन दिल्ली रोड के हेरिटेज होटलों में फिल्माए जा रहे हैं.
जयपुर में इन दिनों बॉलीवुड सितारों का आना-जाना लगा हुआ है. बुधवार को एक्ट्रेस नोरा फतेही मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के बाद वापस जयपुर पहुंचीं. एयरपोर्ट पर नोरा कूल अंदाज में नजर आईं. सुरक्षा के बीच वह सीधे अपनी गाड़ी तक पहुंचीं और वहां से होटल के लिए रवाना हो गईं. नोरा इन दिनों वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर में हैं.
मुंबई के इवेंट के बाद लौटीं जयपुर
नोरा फतेही मुंबई में इवेंट में हिस्सा लेने गई थीं. कार्यक्रम पूरा होने के बाद उन्होंने फिर से जयपुर लौटकर शूटिंग शुरू कर दी है. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उनके साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. वह वहां ज्यादा देर नहीं रुकीं और सीधे होटल चली गईं. अब वह सीरीज के अगले शूटिंग शेड्यूल में हिस्सा ले रही हैं.
‘द रॉयल्स’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार
वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है. इसमें अभिनेता ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि नोरा फतेही भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. सीरीज के कई जरूरी सीन जयपुर और आसपास की ऐतिहासिक जगहों पर फिल्माए जा रहे हैं. राजस्थान की हेरिटेज लोकेशंस को शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें - अब कच्छ जाने की जरूरत नहीं! जयपुर के पास सांभर झील बन रही देश की नई 'फ्लेमिंगो सिटी'
दिल्ली रोड के हेरिटेज होटलों में फिल्माए जा रहे सीन
फिलहाल सीरीज की शूटिंग जयपुर में दिल्ली रोड स्थित हेरिटेज स्थलों और होटलों में की जा रही है. इन जगहों पर सीरीज के नए शेड्यूल के तहत काम चल रहा है. इससे पहले भी ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग जयपुर और राजस्थान की दूसरी ऐतिहासिक जगहों पर हो चुकी है. अब नए शेड्यूल के साथ शूटिंग को आगे बढ़ाया जा रहा है.
नोरा का करियर कब से हुआ शुरू
नोरा फतेही ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2014 में बॉलीवुड फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' (Roar: Tigers of the Sundarbans) से की थी. वह इसी साल बॉलीवुड में काम करने की उम्मीद लेकर मुंबई आई थीं. इसके बाद साल 2015 में उन्होंने 'टेम्पर' और 'बाहुबली: द बिगिनिंग' जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में आइटम नंबर किए. इसी साल रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने से उन्हें बड़ी पहचान मिली. साल 2018 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' से नोरा को पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई.