SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नरेश मीणा का अनशन 5वें दिन भी जारी: किसानों के साथ जयपुर कूच, टोंक में जुटा काफिला

Rajasthan News: किसानों की मांगों को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है. उनके नेतृत्व में किसान यात्रा टोंक पहुंची और अब निवाई के लिए रवाना होगी. कल शाम 4 बजे किसान यात्रा के जयपुर पहुंचने का दावा है.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 06, 2026, 03:19 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 03:21 PM IST
Image Credit: Naresh Meena Tonk Agitation (Zee Media)
Join

Naresh Meena: किसानों की अलग-अलग मांगों को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है. नरेश मीणा के नेतृत्व में किसान यात्रा जयपुर की ओर बढ़ रही है. किसान यात्रा का काफिला टोंक पहुंच चुका है और टोंक-सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी होटल पर कुछ देर के लिए रुका हुआ है. यहां से काफिला निवाई के लिए रवाना होगा, जहां आज रात किसान यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा. किसानों को खाद उपलब्ध कराने सहित कई मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है. नरेश मीणा ने साफ कहा है कि मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन और जयपुर कूच जारी रहेगा.

खाद समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन
किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने सहित अलग-अलग मांगों को लेकर नरेश मीणा के नेतृत्व में यह आंदोलन किया जा रहा है. किसान यात्रा के जरिए बड़ी संख्या में किसानों के जयपुर पहुंचने की तैयारी है. नरेश मीणा का कहना है कि जब तक किसानों की मांगों पर सरकार की ओर से फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

टोंक पहुंचा किसान यात्रा का काफिला
किसान यात्रा का काफिला टोंक पहुंचने के बाद टोंक-सवाई माधोपुर रोड पर स्थित एक निजी होटल में कुछ देर के लिए रुका. इसके बाद काफिला निवाई के लिए रवाना होगा. आज रात निवाई में किसान यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है. इसके बाद यात्रा जयपुर की ओर आगे बढ़ेगी.

पुलिस-प्रशासन की भी नजर
किसान यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन की ओर से काफिले की गतिविधियों पर निगरानी बनी हुई है.

नरेश मीणा ने सरकार को लेकर क्या कहा?
नरेश मीणा ने कहा कि अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो राजस्थान में बीजेपी का सुफड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने सरकार से किसानों के साथ बातचीत करने के लिए अपना प्रतिनिधि भेजने की अपील की. नरेश मीणा ने यह भी दावा किया कि किसानों का आंदोलन गांधीवादी तरीके से किया जा रहा है.

टीना डाबी की तारीफ
नरेश मीणा ने टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि टीना डाबी का काम करने का तरीका अलग है. जिस तरह से वह काम कर रही हैं, उससे लगता है कि टोंक में खाद की कमी नहीं होगी.

जयपुर में कल पहुंचेगी किसान यात्रा
फिलहाल किसान यात्रा के टोंक से निवाई के लिए रवाना होने की तैयारी चल रही है. नरेश मीणा ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि किसान यात्रा कल शाम 4 बजे जयपुर पहुंचेगी. उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर पहुंचकर किसानों की लड़ाई को मजबूत करने और उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की है. आंदोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की निगरानी लगातार बनी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES