सीकर में AI लैब का उद्घाटन करने पहुंचे अर्जुनराम मेघवाल: बोले- विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स का ज्ञान जरूरी
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सीकर के आदर्श विद्या मंदिर में AI लैब का उद्घाटन किया. उन्होंने विद्यार्थियों के लिए AI, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकों के ज्ञान को जरूरी बताया. मेघवाल ने राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया.
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज सोमवार देर शाम सीकर के आदर्श विद्या मंदिर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब (AI लैब) का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) जैसी तकनीकें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. विद्यार्थियों को इन तकनीकों का ज्ञान मिलने से वे तकनीकी विकास को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और भविष्य में सक्षम नागरिक बन सकेंगे.
पंचायती राज चुनाव में BJP की जीत का दावा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पंचायती राज चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया. वहीं उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस के देश से माफी मांगने की मांग भी उठाई.
यह भी पढ़ें- हिंडौन में जलभराव से मिलेगी राहत: ड्रेनेज सिस्टम के लिए सरकार ने मंजूर किए 71 करोड़ रुपए का बजट
मेघवाल ने AI को विद्यार्थियों के लिए बताया जरूरी
अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में विद्यार्थियों को एआई और रोबोटिक्स जैसी नई तकनीकों से परिचित कराना जरूरी है. एआई लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में सीखने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा. इससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे.
भाजपा संगठन की ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतर रही- अर्जुनराम मेघवाल
पंचायती राज चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और मजबूत संगठन के दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है. चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी. उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण पंचायती राज चुनावों में भाजपा अपना परचम फहराएगी.
यह भी पढ़ें- आबूरोड में ब्रह्माकुमारी संस्थान का ग्लोबल समिट, CM भजनलाल और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन हुए शामिल
खड़गे के बयान पर कांग्रेस को घेरा
प्रतिक्रिया देते हुए मेघवाल ने कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से सार्वजनिक जीवन की मर्यादाएं तार-तार हुई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में की गई टिप्पणी को उन्होंने भद्दा और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला बताया. मेघवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता इस बयान का बचाव कर रहे हैं. कांग्रेस को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए. सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद इस तरह की टिप्पणियों से बचना चाहिए.