SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर हमला, बोले- संसद के दौरान विदेश दौरे पर जाते हैं, वोट चोरी मामले पर भी घेरा

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के विदेश दौरों, दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश से लौटकर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिससे संसद की कार्यवाही प्रभावित होती है.

Reported By Vishnu Sharma Written By Aman Singh
Published: Oct 27, 2026, 06:49 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 06:53 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. राहुल गांधी के विदेश दौरों से लेकर दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली तक, मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लिया. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर पलटवार करते हुए राठौड़ ने कई सवाल उठाए. राठौड़ ने कहा कि विपक्ष को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए कि आमना-सामना होने पर नजरें नीचे हो जाएं. वहीं उन्होंने विद्रोह की भावना पैदा करने को देश के लिए घातक बताया.

राहुल गांधी के विदेश दौरों पर मदन राठौड़ का बड़ा हमला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर बड़ा हमला बोला है. राठौड़ ने कहा कि जब देश की संसद चलती है, तब भी राहुल गांधी विदेश दौरे पर जाते हैं. वहां से कोई शगूफा लेकर आते हैं और यहां उसे छेड़ देते हैं, जिससे संसद की कार्यवाही भी प्रभावित होती है. मदन राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी हर बार बाहर से प्रेरित होकर आते हैं. अब इसको चाहे फंडिंग समझो या मानसिक रूप से कोई बाहर इन्हें तैयार करता होगा. उन्हीं के हिसाब से राहुल गांधी चलते हैं. अपने देश की चिंता करनी चाहिए और देश की परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय करना चाहिए. देश में क्या हो रहा है, इस पर ध्यान देना चाहिए. ऐसी राजनीति मत करो, जिससे देश का नुकसान होता हो.

यह भी पढ़ें- आबूरोड में ब्रह्माकुमारी संस्थान का ग्लोबल समिट, CM भजनलाल और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन हुए शामिल

वोट चोरी किसने की ये सबको पता है- मदन राठौड़

वहीं दिल्ली में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की रैली पर भी मदन राठौड़ ने पलटवार किया. राठौड़ ने कहा कि वोट चोरी किसने की, यह सबको पता है. सोनिया गांधी हिंदुस्तान की मतदाता पहले बन गई थीं और देश की नागरिक बाद में बनीं. यह वोट चोरी नहीं तो क्या है. मदन राठौड़ ने कहा कि जिन लोगों के नाम SIR में कटे हैं, वे लोग जनता के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं. वे लोग सामने आ रहे हैं, जिनका नाम वोटर लिस्ट में है.

राठौड़ बोले- कांग्रेस के लोग सत्ता के लिए तड़प रहे हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री के पिता को लेकर दिए गए बयान पर भी मदन राठौड़ ने पलटवार किया. राठौड़ ने कहा कि उनके ही कार्यक्रम में उस व्यक्ति ने कहा कि मोदी को हटाने के लिए विद्रोह करना पड़ेगा. यह जहर उन लोगों के अंदर किसने भरा, जहर भरने वाले यही लोग हैं. मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के लोग सत्ता के लिए तड़प रहे हैं. अराजकता से सत्ता हासिल करना चाहते हैं. यह ठीक बात नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

विष्णु शर्मा जी मीडिया राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ITV Network के चैनलों—India News, India News Rajasthan और NewsX—के साथ की, जहां पॉलिटिक्स बीट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति को करीब से कवर किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। विष्णु शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। चुनावों के दौरान उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।फिलहाल विष्णु शर्मा Zee News के साथ काम कर रहे हैं और राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES