App

आबू रोड रेलवे स्टेशन पर शराब की तस्करी... GRP पुलिस भूल गई प्रेस नोट!

सिरोही के आबू रोड रेलवे स्टेशन पर शराब की तस्करी का मामला सामने आया है. यहां शराब से भरे तीन लावारिस बैग मिले, जिनमें बीयर के 170 कैन और शराब की 128 छोटी बोतलें थीं.

आबू रोड रेलवे स्टेशन पर शराब की तस्करी... GRP पुलिस भूल गई प्रेस नोट!
Image Credit: आबूरोड स्टेशन पर लावारिस बैगों से मिली शराब की बड़ी खेप (जी मीडिया)

राजस्थान के सिरोही में आबू रोड रेलवे स्टेशन एक बार फिर अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है. सोमवार (23 नवंबर, 2026) देर रात स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर संदिग्ध अवस्था में पड़े तीन लावारिस बैग मिलने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. जब इन बैगों की तलाशी ली गई, तो उनके भीतर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई. गिनती करने पर बैगों से 170 बीयर की बोतलें और अंग्रेजी शराब के 128 पव्वे मिले.

सवालों के घेरे में जीआरपी पुलिस

घटना की शुरुआत तब हुई जब स्टेशन परिसर में संदिग्ध बैग पड़े होने की सूचना मिली. इसकी जानकारी तुरंत जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को दी गई. सूचना मिलते ही दोनों सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बैगों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. हालांकि, इस बड़ी बरामदगी के बाद जीआरपी पुलिस की कार्रवाई ही संदेह के घेरे में आ गई है और तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

प्रेस नोट क्यों जारी नहीं किया गया?

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि 10 बोतल शराब पकड़ने पर तुरंत प्रेस नोट जारी करने वाली जीआरपी पुलिस इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रेस नोट जारी करना आखिर कैसे भूल गई? अधिकारियों के इस रवैये से स्टेशन परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार किसे बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

GRP और RPF की 24 घंटे तैनाती

बता दें कि आबू रोड रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा मिला हुआ है. इस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने के दावे किए जाते हैं. यहां जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की 24 घंटे तैनाती के साथ-साथ चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहती है. 

क्या चलता रहेगा ट्रेन से तस्करी का खेल?

इसके बावजूद तस्कर इतनी बड़ी मात्रा में शराब लेकर प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंच गए? अब क्या कैमरों को खंगाल कर पुलिस मुख्य तस्करों तक पहुंचेगी? या फिर ऐसे ही ट्रेन से तस्करी का खेल चलता रहेगा. ये सभी एंगल जांच का विषय हैं, उसके बाद ही मामले को लेकर कुछ भी साफ हो पाएगा.

रिपोर्ट: शरद टाक

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More