SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर एयरपोर्ट पर सितारों का जमावड़ा: पिंकसिटी पहुंचे कुणाल कपूर, 'मुन्ना भैया' और हरभजन सिंह

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर, दिव्येंदु शर्मा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जयपुर पहुंचे. कुणाल कपूर नए प्रोजेक्ट की शूटिंग, दिव्येंदु शर्मा एक इवेंट और हरभजन सिंह शादी समारोह में शामिल होने आए हैं.

Written By Kashiram Chaudhary
Published: Oct 30, 2026, 08:47 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:57 PM IST
Image Credit: जयपुर एयरपोर्ट पर दिखे बॉलीवुड और क्रिकेट के सितारे
Join

जयपुर में बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटर का जमावड़ा देखने को मिला. अभिनेता कुणाल कपूर, दिव्येंदु शर्मा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह जयपुर पहुंचे. 

कहा जा रहा है कि कुणाल कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में शहर आए हैं, जबकि दिव्येंदु शर्मा एक इवेंट में शिरकत करेंगे. वहीं, हरभजन सिंह जयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर कुणाल कपूर को देखकर फैंस भी उत्साहित नजर आए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

अभिनेता कुनाल कपूर पहुंचे जयपुर
अभिनेता कुनाल कपूर जयपुर पहुंचे. वे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई से जयपुर आए. मिली जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर पहुंचे हैं. उनके जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही फैंस उनके आसपास जुट गए. इस दौरान कुणाल कपूर भी फैंस से मिलकर उत्साहित नजर आए. उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस के साथ फोटोज खिंचवाई.

'रंग दे बसंती' की शूटिंग के लिए भी आए थे जयपुर
कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव रहा है. वे इससे पहले साल 2006 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'रंग दे बसंती' की शूटिंग के सिलसिले में भी शहर आ चुके हैं. फिल्म में उन्होंने असलम खान का किरदार निभाया था. आमिर खान, सिद्धार्थ, आर. माधवन, शरमन जोशी और सोहा अली खान जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. यह फिल्म कुणाल कपूर के करियर की अहम फिल्मों में शामिल है.  

यह भी पढ़ेंः ‘देश का खाकर देश के खिलाफ बोलते हैं’, नसीरुद्दीन शाह पर बरसे बालमुकुंद आचार्य

'रंग दे बसंती' फिल्म से मिली पहचान
कुणाल कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में एम.एफ. हुसैन की फिल्म 'मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज' से की थी. हालांकि, उन्हें व्यापक पहचान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली. कुणाल कपूर 'हैट्रिक', 'आजा नचले', 'लागा चुनरी में दाग' और 'बचना ऐ हसीनों' जैसी फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डॉन 2' में समीर अली के किरदार ने भी उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई. उन्होंने रोमांटिक, कॉमेडी, ऐतिहासिक और एक्शन फिल्मों में काम किया है.

'गोल्ड' से 'ज्वेल थीफ' तक का सफर
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' में कुणाल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए. इसके बाद उन्होंने 'कौन कितने पानी में', 'डियर जिंदगी', 'वीरम', 'राग देश' और 'गोल्ड' जैसी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं. हाल के सालों में कुणाल कपूर ने फिल्मों के साथ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' में वे विक्रम पटेल के किरदार में नजर आए थे.

अभिनेता दिव्येंदु शर्मा
अभिनेता दिव्येंदु शर्मा जयपुर पहुंचे. वे मुंबई से फ्लाइट के जरिए जयपुर आए हैं. दिव्येंदु शर्मा एक इवेंट में शिरकत करेंगे. वे वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भैया के किरदार से काफी मशहूर हुए हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह जयपुर पहुंचे. वे मुंबई से फ्लाइट के जरिए जयपुर आए हैं. हरभजन सिंह जयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES