SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Kota Nagar Nigam Result 2026: 5वीं जीत के बाद गोपाल मांडा का बड़ा हमला, बोले- 'अंदरूनी सांपों' के फन कुचलेंगे

कोटा नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नंबर-91 से बीजेपी के गोपाल राम मांडा ने कांग्रेस के संजय यादव को हराकर पांचवीं बार पार्षद का चुनाव जीता. जीत के बाद मांडा ने बीजेपी के भीतर मौजूद कथित विरोधियों को 'अंदरूनी सांप' बताते हुए उनके 'फन कुचलने' की बात कही. उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और वार्ड में महिला सुरक्षा व राशन की दुकान शुरू कराने को अपनी प्राथमिकता बताया.

Reported By Samkit Jain Written By Sneha Aggarwal
Published: Sep 14, 2026, 01:23 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 10:04 AM IST
Image Credit: कोटा नगर निगम चुनाव 2026
Join

Kota Nagar Nigam Result 2026: कोटा नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों में वार्ड नंबर-91 से बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल राम मंडा ने शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही वे पांचवीं बार पार्षद का चुनाव जीतने में सफल रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार संजय यादव को शिकस्त दी है.  

पांचवीं जीत के बाद मांडा का बड़ा बयान
वहीं, पांचवीं बार चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेता गोपाल राम मांडा ने पार्टी के भीतर चल रही कथित खींचतान को लेकर बड़ा बयान दिया है. जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मांडा ने पार्टी के अंदर ही कुछ लोगों पर निशाना साधा और उन्हें 'अंदरूनी सांप' करार दिया.

'अंदरूनी सांपों' पर साधा निशाना
गोपाल राम मांडा ने कहा कि बीजेपी में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें पार्टी के भीतर ही पाला जा रहा है और जो समय आने पर नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों के फन कुचलने का वक्त आ गया है. मांडा के इस बयान के बाद भाजपा की आंतरिक राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

वरिष्ठ नेताओं को दी आत्ममंथन की नसीहत
मांडा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को भी पार्टी के भीतर नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों की पहचान करना जरूरी है, जो अंदर से पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं.

राहुल गांधी पर भी किया तीखा हमला
वहीं, चुनावी जीत को लेकर गोपाल राम मांडा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी भी उनके सामने चुनाव मैदान में आ जाएं, तब भी वह चुनाव नहीं जीत सकते. मांडा ने कहा कि चुनाव प्रत्याशी नहीं, बल्कि जनता लड़ती है और जनता ही जीत तय करती है.

महिला सुरक्षा को बताया पहली प्राथमिकता
साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधाएं देना है. जिस वार्ड में गया हूं वहां महिला सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है. मैं इसको लेकर मेरे स्थर पर काम करूंगा और अगर फिर भी काम नहीं होता है तो धरने पर बैठ जाऊंगा वो मेरा धर्म है. महिलाओं को सुरक्षा देना मेरा सबसे पहले काम होगा.

राशन की दुकान भी शुरू कराने का दावा
इसके आलावा वहां एक समस्या है वो है राशन की दुकान, उसे भी जरूर चालू करवाऊंगा. लोगों ने मेरा काम देखा है इसलिए जनता ने मुझें पांचवीं बार चुनाव जीताया है. उन्होंने बताया कि वो 899 मतों से जीत चुके हैं और अभी और बैलेट खुलने बाकी है, तो ये आकंड़ा 900 के पार जा सकता है.

पांचवीं बार चुनाव जीतने के बाद मांडा के इन बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. खासतौर पर 'अंदरूनी सांप' और 'फन कुचलने' वाले बयान को भाजपा के भीतर की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES