SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोटा का खौफनाक CCTV फुटेज : गैस जलाते ही भड़की आग, अंदर फंसे कर्मचारी की जिंदा जलने से मौत

राजस्थान के कोटा शहर से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र की राम मंदिर गली स्थित मधुर दूध डेयरी में शनिवार रात हुए अग्निकांड का अब एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है

Reported By Chetan Gurjar
Published: Nov 16, 2026, 10:19 IST | Updated: Nov 16, 2026, 10:23 IST
Image Credit: Kota Dairy Fire
Join

कोटा के इस सीसीटीवी फुटेज ने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी सी चिंगारी ने पलक झपकते ही एक हंसते-खेलते इंसान की जान ले ली.

आग की लपटों और धुएं भी बीच फंस गया कर्मचारी

घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार रात डेयरी में रोजमर्रा का काम चल रहा था. इसी दौरान जैसे ही गैस जलाई गई, अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी विकराल और तेज थी कि वहां मौजूद कर्मचारी लेखराज केवट को संभलने तक का मौका नहीं मिला. आग की ऊंची लपटों ने पल भर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आग लगने के बाद जान बचाने की जद्दोजहद में लेखराज बाहर भागने की बजाय घबराहट में दुकान के अंदर की तरफ चला गया. यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई. आग की लपटों और धुएं के गुबार के बीच वह अंदर ही फंस गया और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया.

तीन दमकल ने आग को बुझाया

आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जब बचाव दल डेयरी के अंदर पहुंचा, तो वहां कर्मचारी लेखराज अचेत और बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में मिला.

उसे आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया. वहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस हृदय विदारक घटना के बाद रविवार को जब एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही थी, तब मृतक के परिजनों का सब्र टूट गया. उन्होंने मॉर्च्युरी के बाहर भारी हंगामा किया और न्याय - उचित मुआवजे की गुहार लगाई. पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ. अब इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद हादसे की असल वजह और पूरी घटना की तस्वीर एकदम साफ हो गई है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

चेतन गुर्जर , राजस्थान के टोंक जिले के गांव थड़ी से आते हैं. उन्होंने साल 2019 में जयपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की और आज तक (Aaj Tak) के साथ अपनी सेवाएं दीं. फिर साल 2023 में उन्होंने कोटा में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. वे कोटा जिले की प्रमुख खबरों, अपराध, राजनीति, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं. अक्टूबर 2026 से उन्होंने जी मीडिया (Zee Media) के साथ नई शुरुआत की है और अब कोटा में जी मीडिया के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES