SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खाटूश्यामजी के दर्शन होंगे अब और भी आसान! भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

देवउठनी एकादशी पर खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. दिल्ली, रेवाड़ी, हिसार और कुरुक्षेत्र समेत कई शहरों से रींगस के लिए ट्रेनें संचालित होंगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल.

Written By Kashiram Chaudhary Edited By Sandhya Yadav
Published: Nov 18, 2026, 07:38 IST | Updated: Nov 18, 2026, 07:42 IST
Image Credit: खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी.
Join

देवउठनी एकादशी के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनें संचालित करने जा रहा है. ये ट्रेनें दिल्ली, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार आदि विभिन्न स्टेशनों से संचालित की जाएंगी. इससे खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी. एक रिपोर्ट-

देवउठनी एकादशी के मौके पर खाटूश्यामजी के दर्शनार्थियों की संख्या बहुत अधिक रहने की संभावना है. 20 नवंबर को एकादशी के दिन खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भीड़ रह सकती है. इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न शहरों से खाटूश्यामजी के नजदीकी स्टेशन रींगस के लिए ट्रेनें संचालित की जाएंगी. ये ट्रेनें दिल्ली, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, कुरूक्षेत्र आदि विभिन्न शहरों से रींगस के लिए चलाई जाएंगी.

यह भी पढे़ं- जयपुर स्थापना दिवस: 299 साल की विरासत का जश्न सिर्फ दो दिन, नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल

ये स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित
- 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 19 व 20 नवंबर को सुबह 11 बजे चलेगी
- 09638 रींगस-रेवाड़ी 19 व 20 नवंबर को दोपहर 2:55 बजे चलेगी
- 04747 हिसार-रींगस अनारक्षित 19 से 21 नवंबर को सुबह 9:55 बजे चलेगी
- 04748 रींगस-हिसार अनारक्षित 19 से 21 नवंबर को शाम 5:50 बजे चलेगी
- 04472 दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस अनारक्षित 18 से 21 नवंबर तक शाम 7:10 बजे चलेगी
- 04471 रींगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित 19 से 22 नवंबर तक रात 2 बजे चलेगी
- 04474 दिल्ली सराय-ढेहर का बालाजी (जयपुर) अनारक्षित 18 से 20 नवंबर तक रात 11:55 बजे चलेगी
- 04473 ढेहर का बालाजी(जयपुर)-दिल्ली सराय अनारक्षित 19 से 21 नवंबर तक सुबह 6:50 बजे चलेगी
- 04747 हिसार-रींगस अनारक्षित 19 से 22 नवंबर तक सुबह 9:55 बजे चलेगी
- 04748 रींगस-हिसार अनारक्षित 19 से 22 नवंबर तक शाम 5:50 बजे चलेगी
- 04745 कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित 18 से 21 नवंबर तक रात 11:30 बजे चलेगी
- 04746 फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित 19 से 22 नवंबर तक सुबह 9:50 बजे चलेगी

देवउठनी एकादशी पर यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन का रींगस तक अस्थाई विस्तार किया गया है. दिल्ली से जाने वाली ट्रेन का 19 और 20 नवंबर को, जबकि रींगस से जाने वाली ट्रेन का 20 और 21 नवंबर को संचालन किया जाएगा. इस तरह दिल्ली से रेवाड़ी आने वाले यात्रियों को रींगस में खाटूश्यामजी आने का भी विकल्प मिलेगा. इस तरह से रेलवे प्रशासन ने इस त्यौहार पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें संचालित की हैं, जिससे कि श्रद्धालु आसानी से खाटूश्यामजी तक आ-जा सकें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES