SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खाटू श्याम जी के बर्थडे पर VIP दर्शन बंद! आतिशबाजी की तो होगी FIR, जारी किए गए सख्त निर्देश

सीकर के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल एकादशी और पाटोत्सव मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी संजीव नैन ने अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं. मेले में आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और आम श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी.

Written By Ashok Singh Shekhawat
Published: Nov 18, 2026, 16:18 IST | Updated: Nov 18, 2026, 16:26 IST
Image Credit: खाटूश्यामजी मेले में श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
Join

सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी एवं पाटोत्सव मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन कर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मेले की व्यवस्थाएं फाल्गुनी मेले की तर्ज पर करने के निर्देश दिए गए.

VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता
वहीं, आम श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करवाने के लिए प्रोटोकॉल को छोड़कर वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी. चिकित्सा सुविधाओं के लिए उपजिला अस्पताल में चार डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे.

पांच मेडिकल कैंप और 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात
इसके अलावा पांच प्रमुख स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट सहित 20 से 25 स्थानों पर 24 घंटे शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ेंः खाटूश्यामजी के दर्शन होंगे अब और भी आसान! भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

20 से 25 स्थानों पर शौचालय, होटल-धर्मशालाओं को भी निर्देश
होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी शौचालय सुविधा उपलब्ध करवाना अनिवार्य होगा. विद्युत सुरक्षा को लेकर मंदिर कमेटी,  नगरपालिका और विद्युत विभाग संयुक्त रूप से ऑडिट करेंगे. कहीं भी बिजली के तार झूलते नहीं मिलने चाहिए.

बिजली सुरक्षा का होगा ऑडिट, झूलते तारों पर प्रशासन सख्त 
नगरपालिका को सेल्फी पॉइंट बनाने और मंदिर निकास मार्ग पर बने निर्माणाधीन गड्ढे को तत्काल भरवाने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

राजा रूप सिंह चौहान ने कराया था खाटूश्याम मंदिर का निर्माण
कहानियों के अनुसार,  खाटू श्याम जी को महाभारत के वीर योद्धा बर्बरीक (घटोत्कच के पुत्र और भीम के पोते) का कलयुग में अवतार माना जाता है. इन्हें 'हारे का सहारा' और 'कलियुग के देवता' के रूप में पूजा जाता है. इस मूल मंदिर का निर्माण राजा रूप सिंह चौहान ने विक्रम संवत 1027 (1027 ईस्वी) में कराया था और 1720 ईस्वी में इसका जीर्णोद्धार अभय सिंह द्वारा किया गया.  इस मंदिर के गर्भ गृह में केवल शीश (सिर) की पूजा की जाती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES