SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करौली में जरख का खौफ: दराती से भिड़ गया पति, फिर भी 3 ग्रामीण गंभीर घायल, इलाके में दहशत

करौली के महोली गांव में जरख के हमले से सीमा बैरवा, उनके पति राकेश और गोरा गौड़ गंभीर घायल हो गए. वन विभाग ने एक जरख को पकड़ लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 22, 2026, 05:31 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 05:34 PM IST
Image Credit: करौली जिले के महोली गांव में जरख ने दो महिलाओं और एक पुरुष पर हमला किया.
Join

करौली जिले के महोली गांव में जरख के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जरख ने सीमा बैरवा, उनके पति राकेश बैरवा और एक अन्य महिला गोरा गौड़ पर हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए. घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक जरख को पकड़ लिया, जबकि अन्य की तलाश कर रही है.

पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी लाल बैरवा ने बताया कि महोली गांव में पिछले दो दिनों से जरख का आतंक बना हुआ है. जरख के हमले में मवेशियों के भी शिकार होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

अन्य जरखों को पकड़ने का भी आश्वासन दिया 
ग्रामीणों की सूचना पर रक्षी लाल बैरवा मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को सूचना दी. इसके बाद रेंजर प्रेमचंद सेन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने एक जरख को पकड़ लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है. वन विभाग ने अन्य जरखों को पकड़ने का भी आश्वासन दिया है. घायलों के इलाज के लिए रक्षी लाल बैरवा और अस्पताल के पीएमओ डॉ. भुवनेश बंसल ने समन्वय किया. तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है.

यह भी पढे़ं- अंधेरे में घुसा और मच गया कोहराम! जमवारामगढ़ में पैंथर के हमले से 27 पशुओं की मौत, मुआवजे की मांग तेज

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जरख को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि गांव के लोगों और उनके मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

क्या कहना है परिजनों का
सीमा बैरवा की बहन ममता ने बताया कि सीमा और उसका पति राकेश सुबह जब खेत पर जा रहे थे तो गांव के बाहर अचानक उन पर जरख ने हमला कर दिया. हमले से बचने के लिए राकेश ने दराती से उसका सामना किया और जरख को भगा दिया. लेकिन इस दौरान जरख के हमले में राकेश और उसकी पत्नी सीमा गंभीर घायल हो गए. शोर-गुल सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें करौली अस्पताल पहुंचाया.

थोड़ी देर बाद इस क्षेत्र में एक महिला हनुमान जी के मंदिर पर दर्शन करने जा रही थी, जरख ने उसे पर भी हमला कर दिया. हमले में गौरा गौड़ पत्नी कल्ली गौड़ गंभीर घायल हो गई. गौरा गौड़ को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है. एक ही स्थान पर तीन लोगों के लोगों पर जरख द्वारा हमले से गांव में डर का माहौल है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES