SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली पर जोधपुर के पांच परिवारों को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

दीपावली पर जोधपुर नगर निगम ने पांच युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति दी है. महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने अंकित, रविंद्र, सलीम, अमरेंद्र और संपत को नियुक्ति पत्र सौंपे. सभी नवनियुक्त कर्मचारी सफाई कर्मचारी के रूप में काम करेंगे.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 06, 2026, 07:18 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 07:19 PM IST
Image Credit: Jodhpur Municipal Corporation
Join

दीपावली का त्योहार जोधपुर के पांच परिवारों के लिए इस बार दोहरी खुशी लेकर आया है. लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे पांच युवाओं को आखिरकार सरकारी नौकरी मिल गई. जोधपुर नगर निगम की ओर से इन युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने परिजनों की मौजूदगी में अंकित, रविंद्र, सलीम, अमरेंद्र और संपत को नियुक्ति पत्र दिए. नौकरी मिलने से युवाओं और उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी नजर आई.

लंबे इंतजार के बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति
जोधपुर नगर निगम ने लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की जांच के बाद पांच युवाओं को नौकरी दी है. महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप इन मामलों की जांच कर पात्र युवाओं को नियुक्ति दी गई है. उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति से उन परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है. लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए यह दीपावली खास बन गई. नियुक्ति पत्र मिलने के दौरान युवाओं और उनके परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं.

नवनियुक्त कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद महापौर ने सभी नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों को शहर की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई. उन्होंने युवाओं से अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया. साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में उपमहापौर विजय सिंह पंवार सहित नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. महापौर ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है. पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही उनके परिवारों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार भी खत्म हुआ. दीपावली के मौके पर मिली इस नौकरी ने उनके त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES