SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झुंझुनूं में पशु डॉक्टर के खिलाफ हल्लाबोल: 'प्रशासन चोर, चिकित्सक चोर'... ग्रामीणों ने क्यों लगाए नारे ?

Jhunjhunu News: झुंझुनूं के भोजासर गांव में पशु चिकित्सक डॉ. विनीता कुमारी के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही ग्रामीणों ने 'प्रशासन चोर है, पशु चिकित्सक चोर है' जैसे नारे भी लगाए.

Written By Aman Singh
Published: Sep 26, 2026, 01:43 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 01:56 PM IST
Image Credit: Jhunjhunu News
Join

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के भोजासर गांव के राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. विनीता कुमारी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है. भोजासर से जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट आए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरपंच और पूर्व सरपंच के साथ प्रदर्शन किया. जिला कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत दी.

'प्रशासन चोर, पशु चिकित्सक चोर' के ग्रामीणों ने लगाए नारे

शिकायत के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और पशु चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी भी की. ग्रामीणों ने 'प्रशासन चोर है, पशु चिकित्सक चोर है' जैसे नारे लगाए. ग्रामीणों का आरोप है कि डॉ. विनीता कुमारी पिछले करीब 6-7 वर्षों से भोजासर में कार्यरत हैं और उनके कार्य व्यवहार को लेकर लंबे समय से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर नियमित रूप से समय पर ड्यूटी पर नहीं आतीं और पशुओं को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले पशुपालकों के साथ भी कथित तौर पर सही व्यवहार नहीं किया जाता.

विरोध करने पर ग्रामीणों को FIR की दी जाती है धमकी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब कोई व्यक्ति अपने गाय या भैंस को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लेकर जाता है, तो कई बार उसका इलाज नहीं किया जाता. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध या शिकायत करने पर उन्हें छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी दी जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन दिए जा चुके हैं.

संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को भी कई बार मामले से अवगत करवाने का दावा ग्रामीणों ने किया. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की. इसके बाद जिला संयुक्त निदेशक को भी ज्ञापन दिया गया.

मंडावा विधायक को भी सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने मंडावा विधायक कुमारी रीता चौधरी को भी ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की. ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि डॉ. विनीता कुमारी का अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जाए और भोजासर पशु चिकित्सालय में नए पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, ताकि ग्रामीणों को अपने पशुओं के इलाज के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े.

भोजासर निवासी प्राइवेट पशु वेटरनरी सहायक रवि ने भी कलेक्टर के सामने अपनी शिकायत रखी. उनका आरोप है कि जब वे गांव में किसी पशु का उपचार करने जाते हैं, तो डॉ. विनीता द्वारा उनकी वीडियो बनाने और वहां पशुओं को नहीं देखने की बात कही जाती है. रवि के अनुसार, उन्हें कई बार एफआईआर करवाने की चेतावनी भी दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES