SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंचायतीराज चुनाव की रंजिश में परिवार पर हमला: बड़े भाई की मौत से हड़कंप, पुलिस ने आरोपियों को किया डिटेन

झुंझुनूं के कैरू गांव में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में शिशुपाल की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को डिटेन किया है.

Written By Sandeep Kedia
Published: Nov 05, 2026, 09:03 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:11 AM IST
Image Credit: कैरू गांव में चुनावी प्रक्रिया के दौरान दो पक्षों में विवाद.
Join

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के कैरू गांव में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया के दौरान हुआ विवाद हिंसक हो गया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने हत्या के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में आरोपियों को डिटेन किया है. वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जा रहा है.

चुनावी प्रक्रिया के दौरान हुआ विवाद

नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कैरू गांव निवासी नेमीचंद ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. परिवादी के अनुसार, पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया के दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनका विवाद हो गया था. देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया. इस घटना में नेमीचंद, उनकी पत्नी और उनके भाई शिशुपाल को चोटें आईं.

महेंद्र और राजेश सहित 5 से 7 लोगों पर आरोप

रिपोर्ट में परिवादी ने दूसरे पक्ष के महेंद्र, राजेश कुमार सहित पांच से सात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद परिवार के बड़े भाई शिशुपाल की मौत हो गई. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और नवलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई. पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर हत्या के संबंध में प्रकरण दर्ज किया है. हालांकि, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और मारपीट के पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Panchayat Chunav Live: राजस्थान पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज, 27 जिलों में चुनी जाएगी गांवों की सरकार, वोटिंग शुरू

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

थानाधिकारी अजय सिंह के मुताबिक, मृतक शिशुपाल के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही.

आरोपियों को किया डिटेन

पुलिस ने मामले में आरोपियों को डिटेन किया है. उनसे पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल गांव में चुनावी प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद और उसके बाद हुई मौत को लेकर मामला जांच के अधीन है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संदीप केडिया झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार हैं. वे पिछले करीब 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा वर्ष 2015 से Zee Media से जुड़े हुए हैं. उन्होंने VMOU Kota से बीजेएमसी और एमजेएमसी की पढ़ाई की है. संदीप केडिया को झुंझुनूं जिले की पत्रकारिता के मजबूत और भरोसेमंद नामों में गिना जाता है. राजस्थान सरकार के अधिस्वीकृत पत्रकारों की सूची में 2013 से शामिल संदीप केडिया को प्रिंट और सोशल मीडिया का भी अच्छा खासा अनुभव है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES