SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झुंझुनूं में 7 दिन से लापता था जुगल किशोर: घर के पीछे मिला क्षत-विक्षत शव, पास मिली लकड़ियां और कुत्तों के नोचने के निशान

झुंझुनूं के सुलताना थाना क्षेत्र के तारा का बास गांव में जुगल किशोर जांगिड़ का क्षत-विक्षत शव घर के पीछे मिला. घटनास्थल पर लकड़ियां मिलने से शव जलाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है. शव को कुत्तों ने भी नोचा था. सूचना पर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 18, 2026, 03:04 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 03:12 PM IST
Image Credit: शव को जलाने की कोशिश या हादसा?
Join

झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना इलाके के चनाना के समीप तारा का बास में एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है. यही नहीं अपने ही घर के पास दीवार के सहारे मिले शव को जलाने की कोशिश की गई है. लकड़ियां भी पास मिली है. वहीं कुत्तों ने भी शव को नोंच रखा है. इसके बाद मामला संदिग्ध हो गया है. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुट गई है.

घर के पीछे क्षत-विक्षत हालत में मिला शव 
तारा का बास में घर के पीछे शव मिलने की सूचना शिव जांगिड़ ने दी थी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. शव को कुत्तों द्वारा भी आंशिक रूप से नोंचे जाने के निशान मिले.

यह भी पढ़ेंः धौलपुर में पकड़ा गया 1.30 करोड़ का गांजा: 11 कट्टों में भरा था 261 किलो गांजा, आंध्रप्रदेश के 2 तस्कर गिरफ्तार

शव जलाने की कोशिश 
घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए शव को जलाने के प्रयास की आशंका भी सामने आई है. मामले की सूचना मिलने पर सुलताना थानाधिकारी रामनिवास और चिड़ावा डीएसपी गौरव गुर्जर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए.

11 अक्टूबर से लापता थे जुगल किशोर 
इसके बाद शव को चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि जुगल किशोर शराब पीने के आदी थे और अक्सर 10 से 15 दिन तक घर से गायब रहते थे. अभी भी सात दिन पहले 11 अक्टूबर के बाद से जुगलकिशोर जांगिड़ गायब थे लेकिन परिजनों कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई. पुलिस इसे हत्या, हादसा या फिर सामान्य मौत, हर एंगल से देख रही है. फिलहला पुलिस ने शव को रखवाकर अपनी जांच शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ में जुटी है.  

यह भी पढ़ेंः पुरानी रंजिश में हत्या करने को उतारू! युवक ने पेट में घोंप दिया चाकू, हालत नाजुक है…
 

मुंबई में करता था काम  
बता दें मृतक जुगलकिशोर जांगिड़ काफी सालों से मुंबई रहते थे. वे कारपेंटर का काम करते थे. सालभर पहले ही वे गांव लौटकर आए थे. यहां पर वे अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे.

Report- Sandeep Kedia 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES