SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झुंझुनूं में बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी: डीजे पर जमकर नाची दुल्हन, पिता ने पेश की मिसाल

झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में पिता सुरेश सैनी ने अपनी बेटी अंकिता की घोड़ी पर बिंदौरी निकालकर बेटा-बेटी समानता का संदेश दिया. डीजे की धुन पर अंकिता ने जमकर डांस किया और परिवार ने इस पल को उत्सव की तरह मनाया. पिता का कहना है कि बेटा-बेटी दोनों समान हैं.

Written By Sandeep Kedia
Published: Nov 21, 2026, 13:56 IST | Updated: Nov 21, 2026, 14:00 IST
Image Credit: बेटी की बिंदौरी में DJ पर थिरका पूरा परिवार
Join

कभी बेटों की बिंदौरी और घोड़ी पर चढ़ने की परंपरा तक सीमित रही शादियों की रस्में अब बेटियों के लिए भी सम्मान और गौरव का प्रतीक बन रही हैं. शेखावाटी में शादी के सीजन के साथ बेटियों को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालने का सिलसिला फिर शुरू हुआ है.

झुंझुनूं के सुलताना कस्बे की दानजी की ढाणी में सुरेश सैनी ने अपनी बेटी अंकिता की बिंदौरी घोड़ी पर बैठाकर निकाली. इस दौरान परिवार ने न सिर्फ शादी की खुशियां मनाईं, बल्कि बेटा-बेटी समानता का संदेश भी दिया.

यह भी पढ़ेंः 10 लाख सब्सक्राइबर्स वाली किसान बेटी की चुनाव में एंट्री: अनिता सिंह ने BJP के दिग्गज को हराया

डीजे की धुन पर झूमीं अंकिता, परिवार ने जमकर मनाया जश्न 
डीजे की धुन पर परिवार के सदस्य जमकर थिरके. घोड़ी पर बैठी अंकिता भी खुशी से झूम उठी और ठुमके लगाए. बेटी को इस तरह सम्मान मिलता देख परिवार के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. अंकिता के लिए यह पल सिर्फ शादी की रस्म नहीं, बल्कि परिवार के भरोसे और प्यार का प्रतीक बन गया.

बेटी के सपनों को हमेशा दिया साथ 
अंकिता ने कहा कि बचपन से ही परिवार ने उसके सपनों को पूरा करने में साथ दिया है. आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बराबरी का अवसर मिलना चाहिए. पिता सुरेश सैनी ने कहा कि समाज में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव खत्म होना चाहिए. शिक्षित समाज में दोनों समान हैं.

बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म होना चाहिए 
बेटी की घोड़ी पर बिंदौरी निकालना इसी सोच को व्यवहार में उतारने का प्रयास है. शादी की खुशियों के बीच अंकिता की बिंदौरी ने यह संदेश दिया कि परंपराएं बदलते समाज के साथ नया रूप ले सकती हैं और जब बेटियों को बराबरी का सम्मान मिलता है, तो खुशियां भी दोगुनी हो जाती हैं.

बदल रही हैं राजस्थान की परंपराएं, अब बेटियों की भी निकलने लगी बिंदौरी 
बता दें कि राजस्थान में बिंदौरी एक पारंपरिक शादी की रस्म है, जिसमें दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर या कभी-कभी सजे हुए वाहन पर बिठाकर गांव या मोहल्ले में जुलूस निकाला जाता है. हालांकि अब बेटों की तरह बेटियों की भी बिंदौरी निकाली जाती है. इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और ग्रामीण ढोल-नगाड़ों तथा डीजे की धुन पर नाचते-गाते हैं. इसे शादी के उत्सव और सामाजिक खुशी का प्रतीक माना जाता है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संदीप केडिया झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार हैं. वे पिछले करीब 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा वर्ष 2015 से Zee Media से जुड़े हुए हैं. उन्होंने VMOU Kota से बीजेएमसी और एमजेएमसी की पढ़ाई की है. संदीप केडिया को झुंझुनूं जिले की पत्रकारिता के मजबूत और भरोसेमंद नामों में गिना जाता है. राजस्थान सरकार के अधिस्वीकृत पत्रकारों की सूची में 2013 से शामिल संदीप केडिया को प्रिंट और सोशल मीडिया का भी अच्छा खासा अनुभव है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES