SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जैसलमेर के कुलधरा में पर्यटकों से बदसलूकी: बंदूक तानने का आरोप, 2 युवक गिरफ्तार

Jaisalmer News: जैसलमेर के कुलधरा में टिकट और एंट्री को लेकर पर्यटकों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. पर्यटकों ने बंदूक तानने और बदसलूकी के आरोप लगाए थे. पुलिस ने दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

Reported By Shankar Dan Written By Aman Singh
Published: Oct 16, 2026, 03:34 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 03:46 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुलधरा के गेट पर गुरुवार शाम को टिकट और एंट्री को लेकर टूरिस्ट और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया. मामला उस समय गंभीर हो गया, जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टूरिस्ट्स ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनपर बंदूक तानकर बदसलूकी कर रहे हैं.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, एक युवक के पास दिखाई दे रही बंदूक जांच में खिलौना (यानि की नकली) निकली.

यह भी पढ़ें- सिरोही अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत: 70 मिनट बाद बाहर आया शव, परिजनों ने डॉक्टरों से मांगा जवाब

टिकट काउंटर पर बढ़ा विवाद, वीडियो वायरल

सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सीरवी ने बताया कि 14 अक्टूबर को कुलधरा के एंट्री गेट पर टिकट काउंटर संचालित करने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों पर पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो में पर्यटक आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं कि उनके साथ बदसलूकी की जा रही है और उनपर बंदूक तानी जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें- धौलपुर जेल में हिस्ट्रीशीटर का हंगामा: प्रहरी के हाथ पर दातों से काटा, 21 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम

पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक शिवहरे ने सदर थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस टीम ने कुलधरा प्रवेश द्वार से तखतसिंह पुत्र भोमसिंह राजपूत निवासी पुलिस लाइन कच्ची बस्ती, जैसलमेर और जुझारसिंह पुत्र लखसिंह राजपूत निवासी नोहडीयाला, बाड़मेर को हिरासत में लिया.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तखतसिंह के पास दिखाई दे रही बंदूक की जांच की गई, तो वह खिलौना पिस्तौल निकली. पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस प्रशासन ने कहा कि जैसलमेर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा प्राथमिकता है. पर्यटकों के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जैसलमेर के धार्मिक स्थल रामदेवरा में इन दिनों नवरात्रि मेला अपने पूरे परवान पर चल रहा है. ऐसे में देश के अलग-अलग स्थान से लाखों लोग समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा आ रहे हैं, लेकिन मेला मैदान सहित मुख्य सड़क मार्ग पर तीन पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहने से सड़क मार्ग अवरुध हो गया है. ऐसे में आवागमन करने वाले लोगों को काफी असुविधा व परेशानी झेलनी पड़ रही है. इस संबंध में पुलिस की तरफ से भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिसका खामियाजा यहां आने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शंकर दान, पिछले 12 से अधिक वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो वर्तमान में ज़ी मीडिया (Zee Media) के लिए राजस्थान के सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिले जैसलमेर से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके कार्यक्षेत्र में राजस्थान की राजनीतिक हलचलों और विधानसभा - लोकसभा चुनावों की कवरेज से लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सुरक्षा व सामरिक मुद्दे, जैसलमेर की समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पर्यटन विरासत, और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी व गोडावण (Great Indian Bustard) संरक्षण जैसे वन्यजीव विषय प्रमुखता से शामिल हैं. इसके साथ ही वे स्थानीय जनसरोकार की समस्याओं और क्षेत्रीय घटनाओं को राष्ट्रीय पटल पर पूरी विश्वसनीयता के साथ उठाने के लिए पहचाने जाते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES