SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में बंपर मतदान: झोटवाड़ा में 86.51 प्रतिशत वोटिंग

जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए शाम 6 बजे तक 83.33 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. झोटवाड़ा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 86.51 प्रतिशत और किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 80.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जिले की सभी 8 पंचायत समितियों में 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ.

Written By Aman Singh
Published: Oct 24, 2026, 10:37 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 10:46 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान में पंचायत चुनाव के बीच जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया. जयपुर में शाम 6 बजे तक 83.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जयपुर की सभी 8 पंचायत समितियों में 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई. मतदान के आंकड़ों में झोटवाड़ा पंचायत समिति सबसे आगे रही, जबकि किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े आना अभी बाकी हैं.

जिले में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से शाम 6 बजे तक 6 लाख 19 हजार 650 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान सुबह से ही जारी रहा और दिन चढ़ने के साथ वोटिंग प्रतिशत में भी लगातार बढ़ोतरी हुई.

झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा मतदान

जयपुर की पंचायत समितियों में झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा 86.51 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. वहीं किशनगढ़ रेनवाल में 80.32 प्रतिशत वोटिंग हुई. अन्य पंचायत समितियों में भी मतदान का प्रतिशत 80 से ऊपर रहा.

यह भी पढ़ें- दौसा में कांग्रेस की सियासी ताकत दिखाने उतरे मुरारीलाल मीणा: बागियों को दी नसीहत

झोटवाड़ा पंचायत समिति में सर्वाधिक 86.51 प्रतिशत मतदान. किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 80.32 प्रतिशत वोटिंग. सांभर पंचायत समिति में 85.45 प्रतिशत मतदान. मौजमाबाद में 85.41 प्रतिशत मतदान दर्ज. दूदू पंचायत समिति में 85.35 प्रतिशत वोटिंग. जोबनेर पंचायत समिति में 83.90 प्रतिशत मतदान. चौमूं पंचायत समिति में 81.53 प्रतिशत वोटिंग. गोविंदगढ़ पंचायत समिति में 81.25 प्रतिशत मतदान हुआ.

सुबह से शाम तक बढ़ा मतदान प्रतिशत

जयपुर में सुबह से ही मतदान जारी रहा. सुबह 10 बजे तक 19.28 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसके बाद दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा बढ़कर 43.62 प्रतिशत तक पहुंच गया. दोपहर 3 बजे तक 60.24 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी. इसके बाद शाम 6 बजे तक मतदान का आंकड़ा बढ़कर 83.33 प्रतिशत तक पहुंच गया.

दोपहर 3 बजे तक दूदू में सबसे ज्यादा मतदान

दोपहर 3 बजे तक जयपुर जिले में 60.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इस दौरान कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाताओं में से 4 लाख 47 हजार 964 मतदाताओं ने वोट डाले थे. उस समय दूदू पंचायत समिति 63.39 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे थी, जबकि किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 57.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES