राजस्थान में पंचायत चुनाव के बीच जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया. जयपुर में शाम 6 बजे तक 83.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जयपुर की सभी 8 पंचायत समितियों में 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई. मतदान के आंकड़ों में झोटवाड़ा पंचायत समिति सबसे आगे रही, जबकि किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े आना अभी बाकी हैं.
जिले में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से शाम 6 बजे तक 6 लाख 19 हजार 650 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान सुबह से ही जारी रहा और दिन चढ़ने के साथ वोटिंग प्रतिशत में भी लगातार बढ़ोतरी हुई.
जयपुर की पंचायत समितियों में झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा 86.51 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. वहीं किशनगढ़ रेनवाल में 80.32 प्रतिशत वोटिंग हुई. अन्य पंचायत समितियों में भी मतदान का प्रतिशत 80 से ऊपर रहा.
झोटवाड़ा पंचायत समिति में सर्वाधिक 86.51 प्रतिशत मतदान. किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 80.32 प्रतिशत वोटिंग. सांभर पंचायत समिति में 85.45 प्रतिशत मतदान. मौजमाबाद में 85.41 प्रतिशत मतदान दर्ज. दूदू पंचायत समिति में 85.35 प्रतिशत वोटिंग. जोबनेर पंचायत समिति में 83.90 प्रतिशत मतदान. चौमूं पंचायत समिति में 81.53 प्रतिशत वोटिंग. गोविंदगढ़ पंचायत समिति में 81.25 प्रतिशत मतदान हुआ.
जयपुर में सुबह से ही मतदान जारी रहा. सुबह 10 बजे तक 19.28 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसके बाद दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा बढ़कर 43.62 प्रतिशत तक पहुंच गया. दोपहर 3 बजे तक 60.24 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी. इसके बाद शाम 6 बजे तक मतदान का आंकड़ा बढ़कर 83.33 प्रतिशत तक पहुंच गया.
दोपहर 3 बजे तक जयपुर जिले में 60.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इस दौरान कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाताओं में से 4 लाख 47 हजार 964 मतदाताओं ने वोट डाले थे. उस समय दूदू पंचायत समिति 63.39 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे थी, जबकि किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 57.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.