वेडिंग सीजन में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 11,500 रुपये सस्ती
वेडिंग सीजन में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. चांदी के दाम लगातार टूट रहे हैं. महज तीन दिन में चांदी 11 हजार 500 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई है. जनवरी में 4 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंची चांदी, अब 1 लाख 81 हजार 500 रुपए पर आ गई है. यानी 10 महीने में चांदी 2 लाख 11 हजार 500 रुपए सस्ती हो चुकी है.
शादी-ब्याह के सीजन में चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार का गणित बदल दिया है. लगातार तीसरे दिन चांदी के दामों में बड़ी टूट दर्ज की गई. तीन दिन में चांदी 11 हजार 500 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई. जयपुर में आज भी चांदी के भाव 2500 रुपए नीचे आए. इसके साथ ही चांदी का भाव 1 लाख 81 हजार 500 रुपए प्रति किलो रह गया. कीमतों में इस गिरावट से उन परिवारों को राहत मिली है, जिन्हें शादी-ब्याह के लिए चांदी के गहने और दूसरे सामान खरीदने हैं.
शादियों के इस सीजन में चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है. पिछले केवल 3 दिनों में ही चांदी 11,500 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. आज (14 नवंबर) जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 2,500 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई, जिसके बाद इसकी कीमत 1,81,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. अगर इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी. इस तरह पिछले 10 महीनों में चांदी की कीमतों में 2,11,500 रुपये की भारी-भरकम गिरावट आई है, जो निवेशकों और खरीदारों के लिए एक बड़ी खबर है.
चांदी की कीमतों में आई गिरावट का सबसे बड़ा आंकड़ा जनवरी से अब तक का है. जनवरी में चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. लेकिन अब भाव घटकर 1 लाख 81 हजार 500 रुपए रह गए हैं. यानी महज 10 महीने में चांदी 2 लाख 11 हजार 500 रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. तीन दिन की गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है. अब खरीदारों की नजर इस बात पर है कि चांदी के दामों में गिरावट का सिलसिला आगे भी जारी रहता है या बाजार फिर करवट लेता है.
फिलहाल चांदी की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट ने शादी-ब्याह की खरीदारी करने वाले परिवारों को राहत जरूर दी है. लेकिन बाजार में आगे कीमतों का रुख क्या रहेगा ? इस पर सबकी नजर है.
ये भी पढ़ें : जयपुर के नाहरगढ़ में अब सचिन-धोनी के साथ नजर आएंगी हरमनप्रीत कौर, सामने आई वैक्स स्टेच्यू की पहली झलक