SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में खरीदारी का सुनहरा मौका: तीन दिन में 17,200 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव भी गिरे

धनतेरस से पहले जयपुर के सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को चांदी 7,200 रुपये प्रति किलो और सोना 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. चांदी तीन दिन में कुल 17,200 रुपये गिरकर 1,84,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

Written By Ashish Chauhan
Published: Oct 31, 2026, 03:46 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 03:51 PM IST
Image Credit: सोना-चांदी दोनों के भाव गिरे
Join

धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने सराफा बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ा दी है. लगातार बढ़ते भावों के बीच अब चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में 7,200 रुपये प्रति किलो की कमी आई. जयपुर सराफा ट्रेडर्स की ओर से जारी भाव के अनुसार, चांदी अब 1,84,800 रुपये प्रति किलो पर आ गई है. पिछले तीन दिनों के दौरान चांदी कुल 17,200 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.

धनतेरस जैसे बड़े खरीदारी के अवसर से ठीक पहले कीमतों में आई इस गिरावट को सराफा कारोबारियों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है. चांदी के भाव में लगातार कमी आने से उन ग्राहकों को फायदा मिल सकता है, जो ऊंची कीमतों के चलते खरीदारी टाल रहे थे. खासकर धनतेरस पर चांदी के सिक्के, बर्तन, पूजा सामग्री और आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों की बाजार में दिलचस्पी बढ़ने की संभावना है.

सोने के भाव में भी 3 हजार रुपये की गिरावट
चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को सोना 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. इसके बाद जयपुर में सोने का भाव घटकर 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. सोने की कीमतों में आई इस कमी से आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंः  सोना-चांदी असली या नकली: खरीदने से पहले जान लें ये 3 टेस्ट, मिनटों में खुलेगे राज!

कीमतों में गिरावट से कारोबार बढ़ने की उम्मीद
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है. ऐसे में त्योहार से पहले दोनों कीमती धातुओं के भाव में आई गिरावट बाजार के लिए अहम मानी जा रही है. पिछले कुछ समय से ऊंची कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी को लेकर असमंजस में थे. अब भाव नीचे आने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही और कारोबार बढ़ने की संभावना है. हालांकि आने वाले दिनों में कीमतों का रुख कैसा रहेगा, इस पर कारोबारियों और ग्राहकों की नजर बनी रहेगी.  

जयपुर सराफा बाजार में दिखेंगे चांदी के नोट 
धनतेरस पर हर बार बाजारों में चांदी के सिक्के खनकते है, लेकिन अबकी बार सिक्कों के साथ साथ नोट भी चमकेंगे. चांदी सस्ती होने के बाद बाजार में तरह तरह सिक्के आ रहे है, लेकिन अबकी बार दीपावली पर जयपुर सराफा बाजार ने पहली बार चांदी के नोट भी लेकर आया. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स ने यह नोट जारी किया है. चांदी के नोट पर हेरिटेज हवा महल की चमक भी देखी जा सकती है. नोट को हेरिटेज लुक इसलिए भी दिया गया है क्योंकि इस साल जयपुर 300वें साल में प्रवेश कर रहा है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES