SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर पंचायत चुनाव में किस गांव से कौन बना सरपंच? शाहपुरा से जालसू तक देखें विजेताओं के नाम

जयपुर की शाहपुरा, अमरसर, रामपुरा डाबड़ी और जालसू पंचायत समितियों की 87 ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. शाहपुरा की 19 में से 9 पंचायतों में महिलाओं ने जीत दर्ज की है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 31, 2026, 07:21 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 07:25 AM IST
Image Credit: जयपुर की चार पंचायत समितियों की 87 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित.
Join

राजस्थान में पंचायत चुनाव-2026 के नतीजे सामने आने लगे हैं. जयपुर जिले की शाहपुरा, अमरसर, रामपुरा डाबड़ी और जालसू पंचायत समितियों की कुल 87 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इन नतीजों के बाद गांवों में नए सरपंचों के नाम भी साफ हो गए हैं. शाहपुरा पंचायत समिति की 19 ग्राम पंचायतों में से 9 में महिलाओं ने जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया है.

शाहपुरा पंचायत समिति में 19 सरपंचों के नतीजे घोषित
शाहपुरा पंचायत समिति की 19 ग्राम पंचायतों में आसपुरा-नींझर से रामजी लाल बुनकर, उदावाला से मीरा देवी, कुम्भावास-शक्तपुरा से शिवदयाल गुर्जर, खोरी लाडखानी से मैना कंवर और गोविंदपुरा धाबाई से सीता गुर्जर निर्वाचित हुईं.

इसी तरह घासीपुरा से अनिता यादव, छापुड़ा कलां से समन देवी, छापुड़ा खुर्द से राजू देवी यादव, छारसा से ज्योति कुमावत, जसवन्तपुरा से मुकेश कुमार वर्मा, देवीपुरा से श्रवण कुमार स्वामी, नवलपुरा से सोहन लाल यादव, पीपलोद नारायण से अर्जुन लाल गुर्जर, बाड़ीजोड़ी से सोनम सैनी, बिशनगढ़ से सरपती देवी, मामटोरी कलां से सतपाल सिंह, शेरपुरा से शारदा देवी, साईवाड़ से जयसिंह पारीक और सुराणा से जयराम मीणा ने जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव में कहीं हंगामा तो कहीं बहिष्कार: जानें कहां-कहां हुई झड़प

अमरसर पंचायत समिति में 22 गांवों को मिले नए सरपंच
अमरसर पंचायत समिति की 22 ग्राम पंचायतों के परिणाम भी घोषित हो गए हैं. यहां अमरसर से फूल सिंह हरितवाल, आमलोदा से कमला देवी, करैरी से रेखा कंवर, कुलवासियों का बास से मखनी देवी, गोविंदपुरा बासड़ी से राजेंद्र प्रसाद मीणा और जगतपुरा से सुरेंद्र प्रसाद दुसाद निर्वाचित हुए.

वहीं धवली से कैलाश, धानोता से कानाराम धनवंत, नयाबास से सचिन कुमार भांड, नायन से शंकर लाल सैनी, पठानों का बास से माया सैनी, परमानपुरा से मामराज शर्मा, बिलांदरपुर से हंसा, मारखी से सुमन जाट, मुरलीपुरा से मंत्री देवी, म्हार खुर्द से उदय सिंह कुड़ी, राडावास से नंदू कंवर, रानीपुरा-जोधपुरा से तोफान राम मीणा, रायपुरा से गीता यादव, शिवसिंहपुरा से शकुंतला देवी, हनुतपुरा से सुगना देवी और हनुतिया से राधा देवी ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की.

रामपुरा डाबड़ी में 21 सरपंचों के परिणाम आए
रामपुरा डाबड़ी पंचायत समिति की 21 ग्राम पंचायतों में उदयपुरिया से किरण कुमारी वर्मा, खोरीबीसल से बाबू लाल बुनकर, खोरीश्यामदास से अशोक कुमार मीणा, गोविंदपुरा से धन्नी देवी और चतरपुरा से रामसहाय वर्मा निर्वाचित हुए.

चेतावाला से गुलाब देवी, जयरामपुरा से सुवालाल घोसल्या, जाहोता से निशा चांवला, डाबड़ी से विमला, नांगल पुरोहित से कालू राम जाट, नांगल सिरस से हेमराज सिंह राजावत, बेगड़ मग देवतपुरा से अनिता, भट्टी की गली से सुवालाल कुमावत, भूरथल से कन्हैया लाल सैनी, भूरावाली से सोहनलाल जाट, राजावास से चंद्रकला चौधरी, रामपुरा से मखनी मोहन गोरा, रिसानी से लादू राम मीणा, लूनियावास से सजना देवी, शुभरामपुरा/हरतपुरा से महावीर प्रसाद भट्ट और सेवापुरा से पपलेश कंवर विजयी रहीं.

जालसू पंचायत समिति में 25 सरपंच निर्वाचित
जालसू पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के नतीजे भी घोषित हुए हैं. अनोपुरा से राम गोपाल बलोदा, खत्रीपुरा से सुनीता शर्मा, खेजरिया से माली राम यादव, गुढ़ा सूरजन से मंजू देवी, जयसिंहपुरा से सीता जाट और जालसू से सीता यादव सरपंच चुनी गईं.

इसके अलावा टाडावास से राजकुमार मानवत, दुर्गा का बास से जगदीश प्रसाद जाट, देवगुढ़ा से नाना देवी, पुनाना से श्रवण लाल जाट, पोखरसा का बास से भगवती देवी शर्मा, बरना से गोपाल लाल शर्मा, बिचपड़ी से सुरेश कुमार शर्मा, बिहारीपुरा से रोहिताश मीणा, बुगालिया से सरिता देवी, भीलपुरा से प्रह्लाद सहाय शर्मा, महेशवास कलां से प्रेम देवी, मुण्डोता से रामचन्द्र सैनी, मोड़ी से गीता देवी, राधाकिशनपुरा से ममता शर्मा, रायथल से मोनिका वर्मा, रोजदा से उत्तम कुमार, सरदारपुरा से हंसराज बुटोलिया, सिरसली से शिम्भूदयाल यादव और सुदर्शनपुरा से निशा देवी निर्वाचित हुईं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES