SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर होटल में युवक की मौत का मामला: परिजनों ने टोंक रोड किया जाम, लगाए नारे-'प्रेम प्रकाश को न्याय दो'

जयपुर बजाज नगर इलाके के एक होटल में युवक प्रेम प्रकाश खींची की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों और वकीलों ने टोंक रोड जाम कर दिया. परिजनों ने पुलिस पर मामले को आत्महत्या बताने और उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया, जिसके चलते करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.

Written By Vishnu Prakash Sharma Edited By Sneha Aggarwal
Published: Oct 02, 2026, 05:48 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 05:53 PM IST
Image Credit: Jaipur News
Join

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर बजाज नगर इलाके की एक होटल में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों और वकीलों ने टोंक रोड़ जाम किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया. हालांकि इस दौरान सड़क पर वाहनों में फंसे लोगों को खासी परेशानी हुई.

ब्लू साइन होटल में हुई थी युवक की मौत 
बजाज नगर थाना इलाके में ब्लू साइन होटल में 30 सितंबर एक युवक प्रेम प्रकाश खींची की संदिग्ध मौत हो गई थी. मृतक के भाई विक्रम खींची ने बजाज नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था. हत्या के मामले को आत्महत्या दर्शाए जाने का आरोप लगाया था. उसने नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों के लाखों रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया था.

टोंक फाटक पुलिया पर सड़क पर बैठे परिजन
इधर, प्रेम प्रकाश खींची की कथित हत्या के मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर टोंक फाटक पुलिया के पास पहुंच गए. परिजन फुट ओवर ब्रिज के पास सड़क पर बैठ गए और टोंक रोड जाम कर दिया.

पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया जाम
सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस और यातायात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.पुलिस ने समझाइश की कोशिश की लेकिन परिजन प्रेमप्रकाश को न्याय दो के नारे लगाते रहे. टोंक रोड़ को परिजनों ने दोनों तरफ से जाम कर दिया. हालांकि कुछ समय बाद एक तरफ से यातायात खुलवाया दिया. करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने समझाइश कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देने दूसरी तरफ का यातायात भी खुलवा दिया. 

चोटों के निशान को लेकर परिजनों के सवाल
जानकारी के अनुसार, परिजन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं. परिजनों का कहना है कि मृतक प्रेम प्रकाश के शरीर पर चोटों के निशान हैं, इसके बावजूद पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है. पुलिस को होटल स्टाफ के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

जाम में फंसे लोग होते रहे परेशान 
इधर टोंक रोड जाम होने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई. दोपहर में तेज धूप होने के कारण बसों और अन्य वाहनों में बैठी सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इधर जाम खुला तो सवारियों ने राहत की सांस ली.

एक दिन पहले वकीलों ने थाने के बाहर लगाया था जाम
मृतक प्रेम प्रकाश का भाई वकील है. ऐसे में मामले को लेकर गुरुवार को भी बड़ी संख्या में वकील बजाज नगर थाने पहुंचे थे. उन्होंने पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर जाम लगाया था, हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने जाम हटा दिया गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES