SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान के 8 जिलों में ताबड़तोड़ बरसेंगे काले बादल! आंधी-तूफान ने अटैक करने का बना लिया है प्लान!

राजस्थान में 30 अक्टूबर को 8 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है. कोटपूतली-बहरोड़ और अलवर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, टोंक समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट है. तेज हवाओं के दौरान पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी गई है.

Reported By Ansh Raj
Published: Oct 30, 2026, 07:14 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 07:16 AM IST
Image Credit: Rajasthan Weather Alert
Join

राजस्थान में 30 अक्टूबर को मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, प्रदेश के 8 जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. कोटपूतली-बहरोड़ और अलवर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, जयपुर समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट है. यह चेतावनी सुबह 7 बजे जारी की गई है और अगले 3 घंटे तक वैध है.

कोटपूतली-बहरोड़ और अलवर में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कोटपूतली-बहरोड़ और अलवर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज मेघगर्जन की संभावना जताई है. इस दौरान अचानक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. इन जिलों में तेज हवाओं और मौसम के असर से पेड़, बिजली के खंभे, कच्चे घर, झोपड़ियों और कमजोर ढांचों को मामूली नुकसान हो सकता है.

 

 

जयपुर समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने टोंक, जयपुर, दौसा, भरतपुर, डीग, खैरथल-तिजारा और सवाई माधोपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं
 

तेज हवाओं और मेघगर्जन के दौरान बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. चेतावनी के मुताबिक, मेघगर्जन के दौरान पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेनी चाहिए. लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से यह चेतावनी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे जारी की गई है. इसकी वैधता अगले 3 घंटे तक है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES