दिवाली से पहले ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें जयपुर के सर्राफा बाजार के ताजा भाव!
दिवाली से पहले जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से रौनक बढ़ने लगी है. चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर से गिरकर करीब 2.01 लाख रुपये तक आ गई है, जबकि सोना भी लगभग 36 हजार रुपये सस्ता हुआ है.
दिवाली से पहले सोने के मुकाबले चांदी तेजी से टूट रही है. भाव कम होने से दीपावली पर कारोबार में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है लेकिन बाजार में अभी से ही सोने-चांदी के भाव कम होने से बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. आखिरकार दीपावली से पहले जयपुर के सर्राफा बाजार की चमक बढ़ रही है.
सोना चांदी सस्ता, बाजार की चमक बढ़ी
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद दीपावली से पहले ही बाजार में धन की बारिश हो रही है. धनतेरस से पहले ही मार्केट में सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है. एक साल पहले जहां चांदी 4 लाख किलो तक पहुंच गई थी, वहीं अब चांदी टूटकर 2,0,1000 तक रह गई. सोना भी लगभग 36 हजार रुपये टूटा.
सोने का भाव 1,45,100 रुपये तक पहुंच गया है. शादी और त्योहार के कारण बाजारों में सोने-चांदी की गिरावट के बाद कारोबार में तेजी आने लगी है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा का कहना है कि धनतेरस, दीपावली आते-आते मार्केट में सोने-चांदी की चमक और बढ़ने की संभावना है.
एक साल पहले 4 लाख रुपये किलो थी चांदी
चार लाख रुपये प्रति किलो तक बिकने वाली चांदी इस साल पहली बार 2 लाख के पास पहुंची है. इस साल 29 जनवरी को पहली बार जयपुर में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची थी. इस स्तर से अब तक चांदी 50 फीसदी तक सस्ती हो चुकी है. इस महीने ही चांदी के भाव 22 हजार रुपये प्रति किलो कम हो चुके हैं.
31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,38,500 रुपये किलो थी लेकिन इन सबके बीच सोने चांदी के की खरीददारी करने वाले ग्राहकों की चमक बढ़ गई है क्योंकि भाव कम होने से खरीददारी त्योहार और शादी के सीजन के चलते और बढ़ेगी. बाजार में सोने-चांदी के भाव गिरने से अभी से शादी ही खरीददारी भी महिलाएं करने लगी है.
2 लाख से नीचे आ सकती है चांदी
विश्लेषकों का कहना है कि जयपुर हाजिर बाजार में चांदी 2 लाख रुपये से नीचे आ सकती है. वहीं सोने के दाम भी और गिर सकते है. अगर ऐसा हुआ तो धनतेरस पर सोने-चांदी पर जबरदस्त धन वर्षा होने की उम्मीद है क्योंकि एक साल से सोने चांदी का कारोबार अस्थिर था लेकिन त्योहार और शादी के सीजन के बीच बाजार एक बार फिर से रफ्तार पकड़ सकता है.