SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर के जन्मदिन पर बड़ा सवाल: क्या बच पाएगी 300 साल पुरानी ऐतिहासिक विरासत?

गुलाबी नगरी जयपुर अपना 299वां स्थापना दिवस मना रही है. मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश को निमंत्रण देकर दो दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई. शहर के ऐतिहासिक दरवाजों पर शहनाई वादन, कवि सम्मेलन और दीप प्रज्ज्वलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अगले साल जयपुर की 300वीं वर्षगांठ पर पूरे साल भव्य आयोजन की तैयारी है.

Written By Deepak Goyal
Published: Nov 17, 2026, 14:57 IST | Updated: Nov 17, 2026, 15:18 IST
Image Credit: जयपुर स्थापना दिवस
Join

गुलाबी नगरी जयपुर अपने 299वें स्थापना दिवस का जश्न मना रही है. प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेशजी को निमंत्रण देकर स्थापना दिवस समारोह का आगाज हुआ. इस बार जयपुर का जन्मोत्सव महज दो दिन में सिमट गया है लेकिन अगले साल 300वीं वर्षगांठ पर पूरे साल जश्न मनाने की तैयारी है. वहीं, बढ़ते अतिक्रमण और बदलती हवेलियों के बीच जयपुर की विरासत बचाने की चुनौती भी सामने है.

ऐतिहासिक दरवाजों पर गूंजेगी शहनाई, गणेश पूजन से होगी स्थापना दिवस की शुरुआत
जयपुर के स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर से हुई. भगवान गणेश को निमंत्रण अर्पित कर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज किया गया. इस बार आस्था के साथ साहित्य और संस्कृति के रंग भी बिखरेंगे. शहर के ऐतिहासिक दरवाजों पर शहनाई गूंज रही हैं तो कवि सम्मेलन में कवियों की महफिल में हास्य, व्यंग्य और वीर रस की धारा. करीब तीन सदियों का इतिहास समेटे जयपुर का स्थापना दिवस हर साल महीनेभर तक मनाया जाता रहा है लेकिन इस बार जश्न महज दो दिन का है.

स्टेच्यू सर्किल पर जगमगाएंगे दीप, शाम 5 बजे होगा दीप प्रज्ज्वलन
आज नगर निगम जयपुर द्वारा मोतीडूंगरी गणेश मंदिर , न्यू गेट रामलीला मैदान, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, जोरावर सिंह गेट, गंगापोल गेट, सूरजपोल गेट, चांदपोल गेट घाटगेट पर शहनाई वादन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं. कल जयपुर के स्थापना दिवस पर सुबह 9.30 बजे से 10 बजे तक गंगापोल दरवाजे पर गणेश पूजन आयोजित होगा. इसके बाद गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन और पूजन का कार्यक्रम रखा गया है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में शादियों से होगी ₹1.49 लाख करोड़ की कमाई: 3.28 लाख शादियां, 30 सेक्टरों की चमकेगी किस्मत!

300 साल पुरानी विरासत पर अतिक्रमण का खतरा, हवेलियों का बदल रहा स्वरूप 
वहीं, शाम 5 बजे से स्टेच्यू सर्किल पर दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित होगा. दीपों की रोशनी से गुलाबी नगरी की स्थापना दिवस की खुशियां और उल्लास और अधिक बढ़ेगा. महापौर सुनील कोठारी के मुताबिक नगर निगम का बोर्ड गठित हुए करीब एक महीना ही हुआ है. ऐसे में बड़े आयोजनों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला. हालांकि अगले साल जयपुर की स्थापना के 300 साल पूरे होंगे तब पूरे साल सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने की तैयारी है.

हेरिटेज कमेटी के गठन की तैयारी, लागू होंगे हेरिटेज बायलॉज
एक तरफ जयपुर अपनी स्थापना का जश्न मना रहा है तो दूसरी तरफ करीब 300 साल पुरानी विरासत को बचाने की चुनौती भी है. विश्व धरोहर शहर के परकोटे में बढ़ते अतिक्रमण और पुरानी हवेलियों के बदलते स्वरूप पर महापौर ने चिंता जताई है. ऐतिहासिक इमारतों और हवेलियों के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए हेरिटेज कमेटी के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है.

क्या जश्न के साथ बचेगी ऐतिहासिक पहचान?
मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में चर्चा हुई है. कमेटी के गठन के बाद हेरिटेज बायलॉज लागू करने की दिशा में काम होगा. जयपुर के 299 साल पूरे होने का जश्न शुरू हो चुका है. अगले साल गुलाबी नगरी अपनी स्थापना के 300 साल पूरे करेगी किन सवाल सिर्फ जश्न को भव्य बनाने का नहीं. बल्कि उस विरासत को बचाने का भी है, जिसने जयपुर को दुनिया में अलग पहचान दिलाई क्योंकि जयपुर की असली खूबसूरती सिर्फ उसकी गुलाबी दीवारों में नहीं बल्कि उन दीवारों के पीछे बसे सदियों पुराने इतिहास में भी है.

बहरहाल, गणेशजी को निमंत्रण देकर जयपुर के जन्मोत्सव का आगाज तो हो गया लेकिन 300वें साल की दहलीज पर खड़ी गुलाबी नगरी के सामने बड़ा सवाल है. क्या अगले साल सिर्फ जश्न का आकार बढ़ेगा या जयपुर की ऐतिहासिक विरासत को बचाने के लिए भी ठोस कदम उठेंगे? क्योंकि उत्सव दो दिन का हो या सालभर का विरासत को सहेजने की जिम्मेदारी हर दिन की है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Deepak Goyal
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES