SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रीमाधोपुर में बाइक सवार युवक का अपहरण: ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए 35 हजार, मारपीट के बाद छोड़ा

सीकर के श्रीमाधोपुर में हांसपुर जा रहे राकेश कुमार टेलपांच बदमाशों ने गाड़ी में धक्का लगाने के बहाने रोका और अगवा कर लिया. आरोपियों ने नकदी, मोबाइल, गहने लूटे और स्कैनर से 35 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए.

Reported By Ashok Singh Shekhawat Edited By Ansh Raj
Published: Nov 16, 2026, 19:54 IST | Updated: Nov 16, 2026, 19:57 IST
Image Credit: Shrimadhopur Robbery AI image
Join

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक के अपहरण और लूटपाट का मामला सामने आया है. काम से हांसपुर जा रहे राकेश कुमार टेलर को रास्ते में पांच बदमाशों ने रोक लिया. आरोप है कि बदमाशों ने गाड़ी में धक्का लगाने का बहाना बनाकर उसे अपने पास बुलाया और फिर मारपीट कर जबरन बोलेरो में डाल लिया. आरोपी युवक से नकदी, मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए. इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी देकर स्कैनर के जरिए अलग-अलग खातों में 35 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए.

गाड़ी में धक्का लगाने के बहाने रोका

पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, घटना 7 नवंबर की रात करीब 8 से 8:30 बजे की है. राकेश कुमार टेलर अपने काम से हांसपुर जा रहा था. इसी दौरान एफसीआई गोदाम से करीब 50 से 100 मीटर आगे उसे एक बोलेरो गाड़ी खड़ी दिखाई दी. गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने राकेश को रोककर गाड़ी में धक्का लगाने के लिए कहा.

राकेश ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की और गाड़ी के पास पहुंचा. तभी सड़क किनारे झाड़ियों से चार अन्य व्यक्ति निकलकर आए. पांचों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन बोलेरो में डालकर अपने साथ ले गए.

नकदी, मोबाइल और गहने छीने

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने उसके पास रखे करीब 30 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया. इसके अलावा एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी और सोने का पेंडल लगी चांदी की चेन भी लूट ली. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में स्कैनर के जरिए 35 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए.

रात 1 बजे सुनसान जगह पर छोड़कर भागे

राकेश ने बताया कि बदमाश उसे कई जगह घुमाते रहे. देर रात करीब 1 बजे उसे हांसपुर-कोटड़ी रोड पर सुनसान जगह पर छोड़ दिया और श्रीमाधोपुर की तरफ फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने श्रीमाधोपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES