SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग कल: 596 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा शेड्यूल

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 22 अक्टूबर को 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों और जिला परिषद की 20 सीटों पर मतदान होगा. पंचायत समिति की सीटों पर 404 और जिला परिषद की सीटों पर 65 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान के लिए 596 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 108 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं.

Written By Aman Singh
Published: Oct 20, 2026, 04:08 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 04:16 PM IST
Image Credit: Zee News
Join

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत 22 अक्टूबर को 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों व जिला परिषद की 20 सीटों पर मतदान होना है. मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी. इधर 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों पर 404 और जिला परिषद की 20 सीटों पर 65 उम्मीदवार मैदान में हैं और 5 लाख 21 हजार 601 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव के तहत दो चरणों में मतदान होना है. प्रथम चरण के 22 अक्टूबर को होने वाले पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य सीटों पर होने वाले मतदान के लिए जहां उम्मीदवार चुनाव प्रचार करते हुए अपने वोटर्स को लुभाने में लगे हैं, तो वहीं प्रथम चरण के मतदान के लिए डूंगरपुर जिला निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है.

प्रथम चरण में जिले की भंडारी, चिखली, गलियाकोट, झोथरी, पाडवा, सागवाड़ा और सीमलवाड़ा पंचायत समिति की 119 सीटों पर व जिला परिषद की 20 सीटों पर मतदान होना है. पंचायत समिति की 119 सीटों पर 404 उम्मीदवार मैदान में हैं वहीं जिला परिषद की 20 सीटों पर 65 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं प्रथम चरण में कुल 5 लाख 21 हजार 601 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. जिसमें 2 लाख 66 हजार 610 पुरुष एवं 2 लाख 54 हजार 991 महिला मतदाता शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी की खुली हिस्ट्रीशीट: चंद्रप्रकाश मीणा पर दर्ज हैं 11 आपराधिक मामले

प्रथम चरण में 596 बूथ, 108 बूथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील

डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण में 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों व जिला परिषद की 20 सीटों के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने 596 बूथ बनाए हैं. इनमें जिला निर्वाचन विभाग ने 108 बूथों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील माना है. जिला निर्वाचन विभाग ने अतिसंवेदनशील मतदान बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इन बूथों पर राईफलधारी जवान शामिल रहेंगे. वहीं अन्य मतदान केन्द्रों पर एक चार का जाब्ता तैनात रहेगा, जो मतदान प्रक्रिया के दौरान निगरानी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेगा.

सुरक्षा की दृष्टि से 71 पुलिस मोबाइल दल व 71 सेक्टर मजिस्ट्रट रहेंगे तैनात

डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. प्रथम चरण के मतदान के लिए 71 पुलिस मोबाईल दल लगातार गश्त पर रहकर पैनी नजर रखेंगे. प्रथम चरण में उपाधीक्षक, सीआई एवं एसआई स्तर के अधिकारी सुपरवाइजर कर मॉनिटरिंग करेंगे. वहीं एरिया सुपरवाइजर अधिकारी सुरक्षा के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करेंगे. इतना ही नहीं 71 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी फिल्ड में घूमते हुए मोनिटरिंग करेंगे.

बहराल, डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. मतदान से एक दिन पहले 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर एसबीपी कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे. इधर इस बार पंचायत चुनाव में जिले में कांग्रेस, भाजपा और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है.

Reporter- Akhilesh Sharma

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES