चित्तौड़गढ़ में श्रद्धालु ने सांवरिया सेठ को चढ़ाया सोने का दिल: हार्ट ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित सांवरियाजी मंदिर में जालौर के एक श्रद्धालु ने हार्ट ऑपरेशन सफल होने पर भगवान सांवरिया सेठ को 21 ग्राम सोने से बना दिल भेंट किया. इसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवरियाजी मंदिर में एक श्रद्धालु की अनूठी आस्था देखने को मिली. जो चर्चा का विषय बना हुआ है. जालौर जिले के रहने वाले एक भक्त ने हार्ट की बीमारी से ठीक होने के बाद भगवान सांवरिया सेठ को 21 ग्राम का सोने से बना हुआ दिल भेंट किया. इस सोने के दिल की कीमत करीब 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. मंदिर में चढ़ाई गई इस अनूठी भेंट की खूब चर्चा हो रही है.
दरअसल, श्रद्धालु को हार्ट से जुड़ी बीमारी थी और उसका ऑपरेशन हुआ था. इलाज और ऑपरेशन के दौरान उसने भगवान सांवरिया सेठ से स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी. इसके बाद श्रद्धालु का ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन सफल होने और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद श्रद्धालु ने अपनी मन्नत पूरी करने का फैसला किया. इसके बाद वह सांवरियाजी मंदिर पहुंचा और भगवान के चरणों में 21 ग्राम सोने से बना दिल अर्पित किया.
यह भी पढ़ें- दीपावली पर खाटूश्यामजी जाने का है प्लान? तो ठहरिए! इस तारीख और समय पर नहीं कर सकेंगे दर्शन
मंदिर के भेंट कक्ष में जमा कराया सोने का दिल
श्रद्धालु ने सोने से बने दिल को मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में जमा करवाया. इसके बदले उसे नियमानुसार रसीद भी दी गई. मंदिर मंडल के गजेंद्र गौड़ ने बताया कि परंपरा के अनुसार, प्रसाद और उपरना भेंट कर श्रद्धालु का स्वागत किया गया. आमतौर पर मंदिर में सोने-चांदी के आभूषण भेंट किए जाते हैं, लेकिन सोने का दिल चढ़ाने की यह अनूठी भेंट श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- 42 फीट का राम मंदिर, समुद्र में बनता राम सेतु: जयपुर में दिवाली पर दिखेगा अद्भुत नजारा!
अनूठी भेंट बनी चर्चा का विषय
सांवरियाजी मंदिर में भक्त अक्सर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं भेंट करते हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालु की ओर से सोने का दिल चढ़ाना बहुत खास रहा. 21 ग्राम सोने से बने इस दिल की कीमत 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. हार्ट की बीमारी से स्वस्थ होने के बाद श्रद्धालु की ओर से चढ़ाई गई यह भेंट उसकी मन्नत और आस्था को दर्शाता है.
Report- Abhishek Sharma