SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

लांबा हरि सिंह नगर पालिका के देवल गांव में क्रेशर परिसर में खनन ब्लास्टिंग से ग्रामीण दहशत में हैं. धमाकों से मकानों में दरारें आने और अन्नपूर्णा माता मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 26, 2026, 11:50 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 12:27 PM IST
Image Credit: Deval Village
Join

लांबा हरि सिंह नगर पालिका के देवल गांव में आबादी के पास हो रही खनन ब्लास्टिंग से आसपास के लोग परेशान हैं. पत्थर क्रेशर परिसर में ब्लास्टिंग के दौरान तेज धमाके होते हैं और पत्थर के टुकड़े आसपास के खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर तक गिर रहे हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आबादी क्षेत्र के पास हो रही ब्लास्टिंग को रोकने और समस्या का समाधान करने की मांग की है.

तेज धमाकों से ग्रामीणों में डर
देवल गांव के पास क्रेशर परिसर में ब्लास्टिंग के दौरान होने वाले तेज धमाकों से शहरवासी, किसान, पशुपालक और मंदिर में दर्शन करने आने वाले लोग सहम जाते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्लास्टिंग के कारण आसपास के मकानों में दरारें भी आ गई हैं. लोगों को आशंका है कि इस तरह लगातार धमाके होने और पत्थर गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

खेतों में गिर रहे पत्थर, मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त
ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर के टुकड़े आसपास के खेतों में गिर रहे हैं. पास ही स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर भी इसकी चपेट में आया है. मंदिर पर पत्थर गिरने से ईंटों से बनी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई. मंदिर के आसपास आने-जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए भी यह चिंता का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- गेट पर ताला देख दीवार कूदकर Girls Hostel में घुसा कोच का पति! गंदी हरकतों से परेशान होकर 50 छात्राओं ने SP से लगा दी गुहार
 


शिकायतों के बावजूद समस्या बरकरार
स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र के पास हो रही तेज ब्लास्टिंग को रोकने के लिए कई बार नगर पालिका के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन को समस्या से अवगत कराया है. इसके बावजूद स्थिति में बदलाव नहीं आया है और समस्या जस की तस बनी हुई है.

प्रशासन से समाधान की मांग
ब्लास्टिंग और पत्थर गिरने की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण करने की मांग की है. लोगों की मांग है कि आबादी क्षेत्र के पास हो रही ब्लास्टिंग से पैदा हो रहे खतरे को गंभीरता से लिया जाए, ताकि मकानों, खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर को नुकसान से बचाया जा सके. अब ग्रामीणों को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES