SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किशनगढ़ में डोटासरा-टीकाराम जूली का स्वागत: जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक, पंचायती राज चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का किशनगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. डोटासरा के जन्मदिन पर विधायक डॉ. विकास चौधरी समेत कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान डोटासरा ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए.

Written By Aman Singh
Published: Oct 01, 2026, 08:07 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 08:18 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. दोनों नेता जयपुर से डेगाना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जयपुर हाईवे पर किशनगढ़ में कुछ देर के लिए रुके.

केक कटवाकर डोटासरा को दी शुभकामनाएं

किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया. इस दौरान डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर केक कटवाकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी गईं. कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई दी. विधायक डॉ. विकास चौधरी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने डोटासरा एवं टीकाराम जूली से मुलाकात की. इस दौरान संगठन और आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियों के बीच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी चर्चा में रही.

डोटासरा का भाजपा पर हमला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. डोटासरा ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था दी. आज उसी लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया जा रहा है.

डबल इंजन की सरकार पर तानाशाही का आरोप

गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि दिल्ली और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनाकर तानाशाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जनप्रतिनिधियों को डराया जा रहा है और लोगों की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है. उन्होंने कहा कि आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है. किसान परेशान हैं, नौजवान रोजगार को लेकर चिंतित हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हैं.

समय आने पर जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी- डोटासरा

डोटासरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंचायतराज चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धर्म है कि पार्टी नेतृत्व में मजबूती से मैदान में उतरें और भाजपा को पंचायत राज में जवाब दें. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता अब जाग चुकी है और भाजपा की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चलने वाली. डोटासरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समय आने पर जनता सत्ता का हिसाब करेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी.

स्वागत कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, पार्षद हमीदा बानो, तक्की मोहम्मद, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. गोविंद सिंह डोटासरा और जूली कुछ समय किशनगढ़ में रुकने के बाद डेगाना के लिए रवाना हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES