SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं: टॉप-3 छात्रों को 10 महीने तक मिलेगा स्कॉलरशिप

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा. जिला स्तर पर पहले तीन स्थान पाने वाले छात्रों को 10 महीने तक छात्रवृत्ति मिलेगी. वहीं राज्य स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे.

Reported By Dinesh Tiwari Written By Aman Singh
Published: Oct 19, 2026, 02:11 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 02:16 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान के जयपुर में बच्चों का बौद्धिक विकास एवं रचनात्मक कौशल विकसित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की अलग-अलग प्रतियोगिताएं शुरू करने जा रहा है. इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिला व राज्य स्तर पर पहले तीन प्रतिभागियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रमाण पत्र के साथ स्कॉलरशिप भी प्रदान करेगा.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बोर्ड से मान्यता प्राप्त राजकीय व निजी स्कूल के कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र भाग ले सकते हैं. हिंदी माध्यम में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 5 विद्यालयओं में आयोजित होगी. ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता 24 अक्टूबर से पहले संपूर्ण करवानी है एवं ब्लॉक स्तर पर इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान आने वाले छात्रों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें- जयपुर के रामनिवास बाग की बदलेगी तस्वीर: जानें 35 करोड़ के दोनों प्रोजेक्ट की क्या है खासियत

टॉप 3 छात्रों को 10 माह तक मिलेगा स्कॉलरशिप

2 से 4 नवंबर तक जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में टॉप 3 रहने वाले छात्र जनवरी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. ऐसे में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जिला एवं प्रदेश लेवल पर पहले तीन स्थान पर रहने वाले प्रतियोगियों को 10 माह तक स्कॉलरशिप दी जाएगी.

विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेताओं को जिला स्तर पर छात्रवृत्ति और राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार दिए जाएंगे. जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को लगातार 10 माह तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. वहीं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भारत टैक्सी की रफ्तार बढ़ाने का मास्टर प्लान: रोजाना 5 हजार राइड का लक्ष्य, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भी लेंगे मदद

जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 750 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 7,500 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 600 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 6,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 5000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी.

राज्य स्तर पर विजेताओं को मिलेगा पुरष्कार

राज्य स्तर पर प्रथम विजेता को 11,000 रुपये, द्वितीय विजेता को 7,500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इस प्रकार विद्यार्थियों को जिला स्तर पर छात्रवृत्ति के साथ राज्य स्तर पर अतिरिक्त पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत दिनेश तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय हैं. जी राजस्थान में वे मुख्य रूप से यूडीएच और जेडीए से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं, जहां आमजन से जुड़ी सड़क, पानी और सीवरेज समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं. दिनेश तिवारी शिक्षा बीट पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं.  इसके साथ ही खेल जगत से जुड़ी खबरों की कवरेज में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में दिनेश तिवारी की पहचान एक सक्रिय पत्रकार के रूप में बनी है. जी राजस्थान से पहले दिनेश तिवारी ETV Bharat, Rajasthan Patrika, First India News और A1TV में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES