SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नगर निगम चुनावों में जीत के बाद कोटा पहुंचे CM भजनलाल: कार्यकर्ताओं से किया संवाद, पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन

Rajasthan Politics: कोटा में नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बारां रोड स्थित सभागार में कोटा देहात और बूंदी के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक की.

Written By Aman Singh
Published: Sep 29, 2026, 06:19 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 06:28 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Rajasthan Politics: राजस्थान के ​कोटा में नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा दौरे पर पहुंचे. कोटा एयरपोर्ट पर मंत्रियों, क्षेत्रीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया. ​

एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचा मुख्यमंत्री का काफिला

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचा. यहां उन्होंने बन रहे कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली. कार्यालय निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री बारां रोड स्थित एक सभागार पहुंचे, जहां आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में कोटा देहात और बूंदी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया गया.

नगर निगम चुनाव में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम- CM भजनलाल

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है और इसी ऊर्जा के साथ आगामी पंचायत चुनावों में भी पार्टी का परचम लहराना है. ​बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन की जमीनी गतिविधियों, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया. ​इस दौरान कोटा के महापौर, उप महापौर, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, विधायक, मंडल और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा प्रदेश स्तरीय नेता उपस्थित रहे.

CM भजनलाल के बाड़मेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 30 सितंबर को प्रस्तावित बाड़मेर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बाछड़ाऊ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक, पार्किंग, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आयोजन और तैयारियों की जानकारी दी.

उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सुरक्षा व्यवस्था के साथ आमजन की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है.

विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने की संभावना

प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जनसभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने की संभावना है. हालांकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले विकास कार्यों और लोकार्पण-शिलान्यास की अंतिम सूची आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा संगठन स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. फिलहाल बाछड़ाऊ को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की प्रमुख लोकेशन माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES