SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चूरू में पंचायत परिसीमन पर भड़के ग्रामीण: बोले- मांग नहीं मानी तो पंचायतीराज चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे

Churu News: चूरू के सरदारशहर क्षेत्र में पंचायत परिसीमन को लेकर ढाणी देगां के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर गांव को दोबारा ग्राम पंचायत रूपलीसर में शामिल करने की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने आगामी पंचायतीराज चुनाव में मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 12, 2026, 01:57 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 02:04 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में पंचायत परिसीमन को लेकर विरोध तेज हो गया है. ढाणी देगां गांव के ग्रामीणों ने परिसीमन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा और जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने मांग की है कि ढाणी देगां को पुन: ग्राम पंचायत रूपलीसर में शामिल किया जाए. मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने आगामी पंचायतीराज चुनाव में मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है.

ग्रामीणों का कहना है कि ढाणी देगां पहले ग्राम पंचायत रूपलीसर के अंतर्गत आता था. रूपलीसर गांव नजदीक होने के कारण पंचायत से जुड़े कामकाज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए ग्रामीणों को सुविधा रहती थी, लेकिन हालिया पंचायत परिसीमन में ढाणी देगां को रूपलीसर से हटाकर नई ग्राम पंचायत देगां में शामिल कर दिया गया है, जो गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर है.

ग्रामीणों की प्रशासन से मुख्य मांग

ग्रामीणों के अनुसार, नई ग्राम पंचायत में शामिल होने से उन्हें पंचायत संबंधी कार्यों के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी. इससे समय और आवागमन की परेशानी बढ़ सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत परिसीमन करते समय गांव की भौगोलिक स्थिति, दूरी और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए.

परिसीमन के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी उपखंड अधिकारी और जिला कलेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंप चुके हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक उनकी मांग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है. इसी के चलते एक बार फिर ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी और परिसीमन के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की.

पंचायतीराज चुनाव में मतदान के बहिष्कार की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि ढाणी देगां को पुनः ग्राम पंचायत रूपलीसर में शामिल किया जाए, ताकि उन्हें पंचायत संबंधी कार्यों में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो आगामी पंचायतीराज चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा. अब देखना होगा कि ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और पंचायत परिसीमन को लेकर चल रहा यह विरोध आगे क्या रुख लेता है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जोधपुर में जिला परिषद और पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रत्याशियों और समर्थकों ने उत्साह के साथ नामांकन दाखिल किए. पंचायत समिति स्तर के नामांकन संबंधित पंचायत स्तर पर लिए जा रहे हैं, जबकि जिला परिषद के लिए आवेदन जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिए जा रहे हैं.

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी जवाहर चौधरी ने बताया कि नामांकन को लेकर लोगों में उत्साह है. अंतिम दिन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्रामीण स्तर पर स्वीप के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मीडिया के जरिए भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाएं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES