SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मन्नत पूरी : 1265 वोटों से जीतीं सरपंच, सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का 'कटहल'

चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत से हाल ही में भारी मतों से चुनाव जीतकर सरपंच बनीं रतनी देवी जाट ने अपनी एक खास मन्नत पूरी की है. चुनाव में 1265 मतों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद, नवनिर्वाचित सरपंच ने श्री सांवलिया सेठ के दरबार में 'चांदी का कटहल' भेंट किया है.

Written By Pragati Pant Awasthi
Published: Nov 18, 2026, 15:05 IST | Updated: Nov 18, 2026, 15:32 IST
Image Credit: Silver Jackfruit Offering to Sanwariya Seth
Join

चुनाव चिन्ह का बनवाया चांदी का प्रतिरूप
राजस्थान पंचायत चुनाव में रतनी देवी को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिन्ह के रूप में 'कटहल' आवंटित हुआ था. चुनाव मैदान में उतरने से पहले, उनके परिवार ने अपने आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ के दरबार में अरदास लगाई थी. परिवार ने प्रण लिया था कि अगर रतनी देवी चुनाव जीतती हैं, तो जिस चुनाव चिन्ह से उन्हें विजय मिलेगी, उसी का चांदी का प्रतिरूप बनाकर भगवान के श्रीचरणों में अर्पित किया जा.गा। 5 नवंबर को हुए चुनाव में रतनी देवी ने 1265 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

पदयात्रा कर पहुंचा परिवार, कटहल का वजन नहीं पता
जीत का संकल्प पूरा होने पर परिवार ने चांदी का एक खूबसूरत कटहल तैयार करवाया. मंगलवार शाम को रतनी देवी अपने पूरे परिवार और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पदयात्रा (पैदल यात्रा) करते हुए श्री सांवलिया जी मंदिर पहुंचीं. भगवान के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने ये चांदी का कटहल सांवरा सेठ को भेंट किया. हालांकि, इस कटहल का वजन कितना है, इसे परिवार ने पूरी तरह से गुप्त रखा है. इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान के दर्शन कर गांव की खुशहाली की कामना की.



सांवलिया सेठ के दरबार में आते हैं ऐसे अनूठे चढ़ावे
मेवाड़ के कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ को भक्त अपना 'बिजनेस पार्टनर' मानते हैं और मन्नत पूरी होने पर यहां दिल खोलकर चढ़ावा आता है. दानपात्र से हर महीने करोड़ों रुपये कैश और भारी मात्रा में सोना-चांदी निकलता है. इससे पहले भी कई भक्त भगवान को अनोखी चीजें भेंट कर चुके हैं. हाल ही में किसी भक्त ने भगवान को 'चांदी का ट्रैक्टर' चढ़ाया था, तो किसी ने 'चांदी की जेसीबी' और 'सोने-चांदी का तराजू' भेंट किया था. कई कारोबारी अपनी कमाई का हिस्सा, अफीम की फसल और सोने के बिस्कुट भी अर्पित कर चुके हैं. अब सरपंच द्वारा चढ़ाया गया ये 'चांदी का कटहल' भी इसी अटूट आस्था की कड़ी का नया हिस्सा बन गया है. कुछ दिन पहले ही हार्ट की बाईपास सर्जरी सफल होने के बाद एक श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ को चांदी का हार्ट अर्पित किया था. श्रद्धालु का कहना था कि भगवान की कृपा से ही उनकी सफल सर्जरी हुई है.


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मीडिया की दुनिया में 18 साल का सफर... एंकरिंग से लेकर डिजिटल की स्क्रीन तक, हर नया बदलाव दिल से अपनाया, जो सोचती हूं, वही कहती हूं, बातों को घुमाना मेरी आदत नहीं, दिल की बात जुबां पर रखना पहचान है. फिलहाल 'ज़ी राजस्थान डिजिटल' के साथ सफर जारी है और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक बरकरार है और रहेगी. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES