SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भीलवाड़ा हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, मां-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

भीलवाड़ा के बदनोर में नेशनल हाईवे-158 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में मां-पुत्र और उनके भानेज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 11, 2026, 05:36 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 05:45 PM IST
Image Credit: बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तीन रिश्तेदार, रास्ते में ट्रेलर ने छीन ली जिंदगी.
Join

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. बदनोर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला और दो युवकों की जान चली गई. मृतकों में मां-पुत्र और उनका भानेज शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई.

पाटन से आसींद जा रहे थे तीनों
जानकारी के अनुसार, गरिया खेड़ा निवासी रुकमा देवी पत्नी रायमल गुर्जर (40) अपने पुत्र गोविंद (20) और भानेज रोशन पुत्र प्रभुलाल गुर्जर (23) निवासी पाटन के साथ बाइक पर सवार थीं. तीनों पाटन से आसींद की ओर जा रहे थे.

यह भी पढ़ें- खेत की डोल पर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और फरसी से लैस होकर भिड़े दो पक्ष, 5 महीने की गर्भवती समेत कई घायल

बुधवार दोपहर करीब एक बजे जब उनकी बाइक बदनोर थाना क्षेत्र में बालाजी के पास नेशनल हाईवे-158 पर पहुंची, तभी बदनोर की तरफ से तेज गति में आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस, शव मोर्चरी में रखवाए
हादसे की सूचना मिलते ही बदनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई. इसके बाद तीनों मृतकों के शव बदनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए.

यह भी पढ़ें- भरतपुर में बड़ा सड़क हादसा: बांध के पानी में पलटी सवारियों से भरी बस, मां की गोद में 9 माह की बच्ची की मौत

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की. हादसे में मां-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

एक साथ तीन मौतों से गांव में पसरा मातम
सड़क हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया. एक ही परिवार से जुड़े तीन लोगों की एक साथ मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया. जिस परिवार में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है. इस दर्दनाक घटना से गरिया खेड़ा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Reporter- Ramawatar Isran
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES