SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

17 मुकदमे, 7 NDPS केस, कथित नशा तस्कर का ₹3.37 करोड़ का साम्राज्य सीज़

बाड़मेर के बायतू में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशलाराम लेघा की करीब 3 करोड़ 37 लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की है. पुलिस की कार्रवाई में तीन मंजिला रिहायशी मकान और दो नहरी जमीन के मुरब्बे शामिल हैं.

Reported By Durg Singh Rajpurohit
Published: Nov 10, 2026, 03:38 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 03:53 PM IST
Image Credit: barmer police seizes drug smuggler property
Join

बाड़मेर के बायतू में हुई पुलिस की कार्रवाई को एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर बायतू थाना पुलिस ने अंजाम दिया. संपत्ति जब्ती के दौरान बायतू वृत्ताधिकारी सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कौशलाराम लेघा के खिलाफ कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 7 मुकदमे NDPS एक्ट के हैं. इन सात मामलों में करीब 4,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की जब्ती होना बताया गया है. लगातार दर्ज मुकदमों और मादक पदार्थों की बरामदगी से जुड़े रिकॉर्ड के बीच अब पुलिस ने आर्थिक मोर्चे पर कार्रवाई की है.

करीब 3.37 करोड़ रुपये की प्रोपर्टी हुई सीज़
तीन मंजिला मकान और दो नहरी मुरब्बों की जब्ती के साथ पुलिस ने करीब 3.37 करोड़ रुपये की संपत्ति पर ताला लगा दिया. इस कार्रवाई का मकसद सिर्फ संपत्ति को सीज करना नहीं, बल्कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से कथित तौर पर अर्जित आर्थिक साम्राज्य पर चोट करना है.

NDPS एक्ट में संपत्ति जब्ती का क्या है कानूनी आधार ?
NDPS एक्ट के अध्याय VA में अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की पहचान, जब्ती और कुर्की का प्रावधान है. धारा 68E के तहत संपत्ति की जांच और पहचान और धारा 68F के तहत संपत्ति जब्त या फ्रीज करने की कार्रवाई की जा सकती है. आदेश की प्रति 48 घंटे में सक्षम प्राधिकारी को भेजनी होती है और 30 दिन में उसकी पुष्टि जरूरी है. अंतिम जब्ती की प्रक्रिया अलग है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की वित्तीय जांच संबंधी गाइडलाइन में भी तस्करी से अर्जित संपत्ति, बैंक खातों, रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर बनाई गई संपत्तियों की जांच पर जोर दिया गया है. बाड़मेर में नशे के खिलाफ कार्रवाई का असली असर तब दिखाई देगा, जब तस्करी के नेटवर्क के साथ उससे अर्जित अवैध संपत्तियों और आर्थिक लेनदेन की भी गहराई से जांच होगी.

सवाल जिनके जवाब बाकी हैं 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

दुर्ग सिंह राजपुरोहित दो दशकों से अधिक के अनुभव वाले पत्रकार हैं. साल 2004 में दैनिक भास्कर से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी, इंडिया न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में बाड़मेर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. राजनीति, शासन-प्रशासन, सीमावर्ती राजस्थान और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. जमीनी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहरी समझ उनकी पेशेवर पहचान का प्रमुख आधार है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES