SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नरेश मीणा पर 25 पैसे का इनाम: तलाश में बारां पुलिस की बड़ी दबिश… गुंड़ई गांव के फार्म हाउस पर देर रात छापा

बारां पुलिस ने नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए गुंड़ई गांव के फार्म हाउस पर देर रात छापा मारा. पुलिस को वहां कई लोगों से पूछताछ करनी पड़ी. नरेश पर 25 पैसे का इनाम घोषित है. वह नाहरगढ़ वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में आरोपित है.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 06, 2026, 10:23 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:30 PM IST
Image Credit: Naresh Meena
Join

बारां जिले में नरेश मीणा की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में बारां पुलिस ने छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के गुंड़ई गांव में देर रात दबिश दी. पुलिस टीम ने गांव स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमार कार्रवाई की. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर हो गए. इसके बाद पुलिस ने फार्म हाउस और आसपास के इलाके में सघन तलाशी ली और कई लोगों से पूछताछ की. इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी रामानंद यादव, छबड़ा सीआई राजेश खटाना सहित पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा. छापेमारी के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

नरेश मीणा की तलाश में लगातार दबिश

नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जिले में अलग-अलग जगहों पर तलाश कर रही है. इससे दो दिन पहले पुलिस ने नयागांव स्थित उसके घर पर भी सुबह करीब पांच बजे छापेमारी की थी. हालांकि, पुलिस को अब तक नरेश मीणा की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली है. गुंड़ई गांव में हुई कार्रवाई को भी इसी तलाश का हिस्सा बताया जा रहा है.

 

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस घोटाले नहीं करती तो देश में कांच की सड़कें होतीं', मदन राठौड़ ने साधा निशाना... बोले- किसानों का खून चूसा' सिर्फ लूट मचाई

 

1 नवंबर को वन विभाग कार्यालय में हुई थी तोड़फोड़

नरेश मीणा 1 नवंबर को नाहरगढ़ स्थित वन विभाग कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में आरोपित है. इस मामले में पुलिस उसके पांच साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब पुलिस नरेश मीणा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

25 पैसे का इनाम बना चर्चा का विषय

नरेश मीणा पर बारां पुलिस ने 25 पैसे यानी चवन्नी का इनाम घोषित कर रखा है. इतनी छोटी रकम का इनाम घोषित किए जाने की क्षेत्र में चर्चा हो रही है. वहीं, पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

रिपोर्टर- राम मेहता

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES