SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दूध में मिलावट का शक: अलवर की डेयरी से 25 किलो पाउडर जब्त, मचा हड़कंप!

दीपावली से पहले अलवर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत रॉयल डेयरी से 25 किलो माल्टोडेक्सट्रिन और सुक्रोज पाउडर जब्त किया गया. घी, दूध और बर्फी के सैंपल जांच के लिए लिए गए.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 07, 2026, 08:55 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 09:02 PM IST
Image Credit: दूध में मिलावट का खेल?
Join

दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलवर में कार्रवाई तेज कर दी है. जिला प्रशासन के निर्देशन में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान घी, दूध और बर्फी के नमूने जांच के लिए लिए गए.

वहीं, कटोरी वाला तिवारा पेट्रोल पंप के पास स्थित रॉयल डेयरी से करीब 25 किलो माल्टोडेक्सट्रिन और सुक्रोज पाउडर जब्त किया गया. विभाग को आशंका है कि इन पदार्थों का इस्तेमाल दूध में मिलावट के लिए किया जा रहा था. कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ेंः मालिक की दरियादिली... दिवाली पर कर्मचारियों को थाली में भरकर दिया कैश; तोहफा पाकर भावुक हुए वर्कर्स
 

रॉयल डेयरी में मिली अनियमितताएं, 25 किलो पाउडर जब्त
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी और जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रॉयल डेयरी का निरीक्षण किया. यहां से घी और दूध के एक-एक नमूने लिए गए.

निरीक्षण के दौरान करीब 25 किलो माल्टोडेक्सट्रिन और सुक्रोज पाउडर मिला, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया. इन पदार्थों के दूध में मिलावट के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा डेयरी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली. इस पर संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया.

हिंद मिष्ठान भंडार के कारखाने में मिली गंदगी, बर्फी का नमूना लिया
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पीएनबी बैंक के पास बुद्ध विहार स्थित हिंद मिष्ठान भंडार पर भी निरीक्षण की कार्रवाई की. यहां से बर्फी का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया. दुकान के कारखाने में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित नहीं पाए जाने पर संचालक को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है.

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः अयोध्या सी सजी गुलाबी नगरी! राम दरबार, रामसेतु और गणेश जी की झांकियों ने मोहा मन

मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील
सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने आमजन से अपील की है कि दीपावली के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें. खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले पैकिंग डेट, एक्सपायरी डेट और उत्पाद पर अंकित अन्य जरूरी जानकारियों की जांच अवश्य करें. अखबार में लपेटकर दी जाने वाली खाद्य सामग्री खरीदने से बचें. साथ ही अत्यधिक कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल कर तैयार की गई रंगीन मिठाइयों से भी दूरी बनाए रखें.

मिलावट की सूचना हेल्पलाइन पर दें
खाद्य पदार्थों में मिलावट या किसी प्रतिष्ठान पर अनियमितता की जानकारी मिलने पर आमजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अलवर को सूचना दे सकते हैं. इसके लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0144-2340145 जारी किया है. खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है. अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी.

Report-Jugal Gandhi

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES