App

दीपोत्सव-2026 अलवर : कंपनी बाग में जलेंगे 11 हजार दीपक, 11 पंडित कराएंगे भव्य महाआरती

अलवर में आज दीपोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो रहा है. मूसी महारानी की छतरी से रणदीप हुड्डा और मंत्रियों की मौजूदगी में मैराथन इवेंट शुरू होगा. शाम 6 बजे होप सर्कस पर लेजर शो और रात 8 बजे कंपनी बाग में 11 हजार दीपकों की जगमगाहट से शहर रोशन होगा.

दीपोत्सव-2026 अलवर : कंपनी बाग में जलेंगे 11 हजार दीपक, 11 पंडित कराएंगे भव्य महाआरती
Image Credit: Alwar Dipotsav 2026

दीपावली के उल्लास को इस बार अलवर में भव्य और आध्यात्मिक स्वरूप दिया जाएगा. शहर के ऐतिहासिक होप सर्कस से लेकर कंपनी बाग तक दीपों की रोशनी, भजनों की गूंज और लेजर लाइट शो शहर को उत्सव के नए रंग में रंगेंगे. यूआईटी और जिला प्रशासन के सहयोग से संयुक्त व्यापार महासंघ, अलवर टाइगर मैराथन ट्रस्ट, नगर निगम और रोटरी क्लब्स ऑफ अलवर की ओर से 6 और 7 नवंबर को दीपोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है.

Alwar Dipotsav 2026

11 हजार दीपक एक साथ प्रज्वलित होंगे

आयोजन के तहत 6 नवंबर को शाम 6 बजे होप सर्कस पर लेजर लाइट शो आकर्षण का केंद्र रहेगा. वहीं, शाम को भजन संध्या, जेमिंग और आध्यात्मिक सत्संग के माध्यम से भक्तिमय माहौल बनाया जाएगा. इसके बाद कंपनी बाग में रात 8 बजे 11 हजार दीपक एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे. दीपों की सामूहिक रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठेगा.Alwar Dipotsav 2026

दीपोत्सव के दूसरे दिन यानी 7 नवंबर को ऐतिहासिक होप सर्कस पर 1100 दीपकों के साथ भव्य महाआरती का आयोजन होगा. इसमें 11 विद्वान पंडित विधि-विधान से अनुष्ठान और आरती संपन्न कराएंगे. महाआरती के दौरान ध्वनि और रोशनी के विशेष संयोजन के साथ भव्य प्रस्तुति दी जाएगी, जिसे बड़ी स्क्रीन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा.

टाइगर मैराथन-2027 -रणदीप हुड्डा भी रहेगें मौजूद
आयोजन की शुरुआत 6 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे मूसी महारानी की छतरी से टाइगर मैराथन-2027 के प्री-करर्टर इवेंट के साथ होगी. इसमें फिल्म अभिनेता और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा शामिल होंगे.

दीपोत्सव में बच्चों और बड़ों के लिए भी विशेष गतिविधियां रखी गई हैं. इनमें गुल्लक सजाने और दीपकों पर रंगों से चित्रकारी करने जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं शामिल होंगी. प्रतिभागियों को अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.Alwar Dipotsav 2026

आयोजन समिति के सदस्य एवं संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेंहदीरत्ता ने बताया कि दीपोत्सव का उद्देश्य दीपावली की परंपराओं को सामूहिक उत्सव का रूप देना और शहरवासियों को एक साथ जोड़ना है. उन्होंने कहा कि 11 हजार दीपकों का प्रज्वलन और होप सर्कस पर 1100 दीपकों से महाआरती इस बार अलवर के लिए यादगार और ऐतिहासिक आयोजन साबित होगी.

रिपोर्टर- जुगल किशोर 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More