SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भीलवाड़ा में 72 वर्षीय महिला की हत्या: शव जलाकर नदी में फेंके अवशेष, पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा

भीलवाड़ा में 12 अक्टूबर से लापता 72 वर्षीय कमला देवी काकरिया की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कर शव जलाने और अवशेष कोठारी नदी के पास फेंकने की बात कबूल की. मामले में आगे की जांच जारी है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 27, 2026, 05:52 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 05:58 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान में एक बार फिर भीलवाड़ा के कोटडी क्षेत्र के भट्टी कांड की याद ताजा करते हुए उसी तर्ज पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद शव को जलाकर उसके अर्ध जले अवशेष को नदी में बहाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. भीलवाड़ा शहर में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमला देवी काकरिया की हत्या का मामला सामने आया है. महिला 12 अक्टूबर से लापता थी. वह भीमगंज थाना क्षेत्र के वीर सावरकर चौक स्थित अपने निवास से लापता हुई थी. इस संबंध में उनकी पुत्रवधू रीना काकरिया ने भीमगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

हत्या के आरोपी हिरासत में दोनों युवक

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले. जांच के दौरान रवि तापड़िया और हीरा सिंधी नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बुजुर्ग महिला की हत्या करने और शव को जलाने की बात कबूल की.

जेसीबी की मदद से शव के अवशेष बरामद

आरोपियों ने शव के अवशेष कोठारी नदी पर बने पालड़ी पुलिया के पास फेंकने की जानकारी भी दी. इसके बाद CO सिटी सज्जन सिंह और भीमगंज थाना पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची. पुलिस ने जेसीबी की मदद से कोठारी नदी से महिला के शव के अवशेष बरामद किए. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है.

यह भी पढ़ें- SI भर्ती पेपर लीक केस में 25 हजार का इनामी मनोहर लाल गिरफ्तार: अब तक 157 आरोपी पकड़े गए

4 साल पहले मृतका के बेटे की हुई थी मौत

मृतका कमला देवी के वीर सावरकर चौक स्थित भवन के आसपास रहने वाले लोगों के अनुसार, वह आर्थिक रूप से संपन्न थीं और अक्सर करीब 10 से 15 तोले सोने के आभूषण पहने रहती थीं. कमला देवी के एक पुत्र थे, जिनकी करीब चार साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इससे पहले उनके पति का भी निधन हो चुका था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कमला देवी के पति लेन-देन का काम करते थे और इसी सिलसिले में आरोपियों का उनके घर आना-जाना था. वहीं कमला देवी की पुत्रवधू अपने दोनों बच्चों के साथ अपने पीहर में रहती थीं.

Reporter- Arun Vaishnav

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES