App

झुंझुनूं में कबूतरखाना बस स्टैंड पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष: 4 लोग घायल, वारदात CCTV में कैद

झुंझुनू के चिड़ावा कस्बे में कबूतरखाना बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष में अख्तर रंगरेज समेत चार लोग घायल हो गए. घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.

झुंझुनूं में कबूतरखाना बस स्टैंड पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष: 4 लोग घायल, वारदात CCTV में कैद
Image Credit: Zee Media

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के कबूतरखाना बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह-सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. करीब 10 मिनट तक मुख्य सड़क पर चले संघर्ष में एक पक्ष के चार लोगों के सिर फूट गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया. हालात संभालने पहुंची पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी तक चलानी पड़ी.

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जानकारी के अनुसार, अख्तर रंगरेज के परिवार और आशु रंगरेज के परिवार के बीच पिछले चार-पांच साल से रंजिश चल रही है. इसी विवाद के चलते हाल ही में निकाय चुनाव के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की घटना हुई थी. आज सुबह कबूतरखाना बस स्टैंड पर हुई ताजा घटना के बाद विवाद फिर गहरा गया है. एक पक्ष के पीड़ित अख्तर रंगरेज के अनुसार, उनके परिवार के एक युवक को कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं.

मारपीट में चार लोग घायल

मंगलवार सुबह भी एक युवक का फोन आया. जिसके बाद अख्तर दूसरे पक्ष की दुकान पर उलाहना देने पहुंचा. पीड़ित का आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और दूसरे पक्ष के एक युवक ने उसपर हमला कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई. पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान लाठियों, सरियों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया. इस संघर्ष में अख्तर समेत चार लोग घायल हुए.

मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात

मुख्य सड़क पर अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हालात नियंत्रित करने और भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठी तक चलानी पड़ी. इसके बाद मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे. मारपीट की घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. घटना के बाद एक पक्ष के चार घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया. पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Reporter- Sandeep Kedia

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More