SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

थाने में पीटा या ‘होटल में हुई मारपीट: वेंटिलेटर पर 16 साल का मासूम, आखिर हुआ क्या?

Rajasthan Crime News: जयपुर के मुहाना थाना पुलिस पर 16 वर्षीय नाबालिग से थाने में मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. परिजनों का दावा है कि पूछताछ के दौरान मारपीट के बाद किशोर की हालत बिगड़ गई और उसे पहले नारायणा अस्पताल, फिर SMS अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह ICU में वेंटिलेटर पर है.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 28, 2026, 07:21 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 07:23 AM IST
Image Credit: Jaipur Crime News
Join

Jaipur Crime News: जयपुर में 16 वर्षीय नाबालिग से मारपीट के गंभीर आरोपों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मुहाना थाना पुलिस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोने की तस्करी के मामले में पूछताछ के दौरान नाबालिग के साथ थाने में मारपीट की गई. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अब वह SMS अस्पताल के ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती है. परिवार की ओर से उसकी हालत को बेहद गंभीर बताया जा रहा है.

परिवार का क्या आरोप है?

परिजनों के मुताबिक नाबालिग के पिता दुबई में थे और वहां से लौटने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई. परिवार का आरोप है कि सोने की तस्करी के नाम पर पिता के साथ मारपीट की गई और उनसे पैसे देने का दबाव बनाया गया. इसके बाद 16 वर्षीय बेटे को मंदसौर से जयपुर बुलाया गया और पूछताछ के नाम पर मुहाना थाने ले जाया गया.

परिवार का दावा है कि थाने में नाबालिग के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. पहले उसे नारायणा अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर बाद में SMS अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह ICU में वेंटिलेटर पर है. परिजनों ने उसकी स्थिति को कोमा जैसी बताई है.

ये भी पढ़ें- ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सड़क पर कांग्रेस: शहीद स्मारक से EC कार्यालय तक मार्च
 

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

वहीं मुहाना थाना पुलिस ने नाबालिग से थाने में मारपीट के आरोपों से इनकार किया है. थानाधिकारी मुकेश खराड़िया के अनुसार, नाबालिग के साथ थाने में मारपीट नहीं हुई. पुलिस का दावा है कि पिता और बेटे के साथ होटल में अन्य लोगों ने मारपीट की थी. पुलिस के मुताबिक होटल में हुई घटना से जुड़े CCTV फुटेज भी मौजूद हैं.

पुलिस का यह भी कहना है कि पिता ने भीलवाड़ा निवासी मनोज और एक अन्य व्यक्ति से सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपए लिए थे. पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को हेमा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

अब सबसे बड़ा सवाल

पुलिस और परिवार के बयानों में घटनास्थल और मारपीट को लेकर बड़ा विरोधाभास सामने आया है. परिवार थाने में मारपीट का आरोप लगा रहा है, जबकि पुलिस होटल में मारपीट होने की बात कह रही है. ऐसे में जांच का अहम सवाल यही है कि नाबालिग के साथ मारपीट कहां हुई और किसने की? मामले में CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES