भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /बनराकस का दबदबा, सचीवजी-रिंकी की लव स्टोरी, बैकफुट पर प्रधानजी... 5 प्वाइंट में जानें पंचायत सीजन 4 से कितना अलग होगा सीजन 5

बनराकस का दबदबा, सचीवजी-रिंकी की लव स्टोरी, बैकफुट पर प्रधानजी... 5 प्वाइंट में जानें पंचायत सीजन 4 से कितना अलग होगा सीजन 5

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Nov 24, 2026, 11:46 IST|Updated: Nov 24, 2026, 11:56 IST
joinshare
'पंचायत सीजन 5' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फुलेरा गांव की बदली राजनीति चर्चा में है. क्रांति देवी के प्रधान बनने से लेकर सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी तक, 5 आसान प्वाइंट में जानें कि नया सीजन पिछले सीजन से कितना अलग होने वाला है.

फुलेरा गांव की गलियों में एक बार फिर चुनावी और पारिवारिक हलचल तेज हो गई है. सोमवार को 'पंचायत सीजन 5' का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सीजन 4 के चौंकाने वाले नतीजों के बाद अब गांव का पूरा माहौल बदल चुका है. आइए 5 आसान प्वाइंट्स में समझते हैं कि आने वाला सीजन पिछले सीजन से कितना अलग और मजेदार होने वाला है.

panchayat season 51/5

1. क्रांति देवी की ताजपोशी, नया पावर सेंटर

सीजन 4 में जहां मंजू देवी (नीना गुप्ता) गांव की कमान संभाल रही थीं, वहीं सीजन 5 में सत्ता पूरी तरह पलट चुकी है. पिछले चुनाव में क्रांति देवी (सुनीता राजवार) ने 73 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर प्रधान की कुर्सी हासिल कर ली थी. अब फुलेरा का प्रशासन उनके हिसाब से चल रहा है, जिससे गांव के काम करने का तरीका पूरी तरह बदल गया है.
panchayat season 52/5

2. बनराकस का दबदबा

पत्नी के प्रधान बनने के बाद भूषण उर्फ बनराकस (दुर्गेश कुमार) अब गांव के नए 'प्रधानपति' बन गए हैं. ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि सत्ता हाथ में आते ही भूषण के तेवर सातवें आसमान पर हैं. प्राइम वीडियो ने एक्स पर ट्रेलर शेयर करते हुए संकेत दिया कि क्रांति देवी की चाल से फुलेरा के हालात बदलने वाले हैं. भूषण के इस नए रुतबे के कारण सचिवजी के लिए ऑफिस में शांति से काम करना अब बड़ी चुनौती बन गया है.
panchayat season 53/5

3. बैकफुट पर नजर आ रहे हैं पूर्व प्रधानजी

बृजभूषण दुबे (रघुबीर यादव) के लिए यह नया दौर किसी परीक्षा से कम नहीं है. सालों तक गांव की राजनीति के केंद्र में रहने वाले प्रधानजी अब बिना किसी आधिकारिक पद के खुद को असहज महसूस कर रहे हैं. नई व्यवस्था के साथ तालमेल बिठाने में हो रही उनकी यह छटपटाहट नए सीजन में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल ड्रामा भी पैदा करेगी.
panchayat season 54/5

4. सचिवजी का करियर और रिंकी संग रिश्ता

अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिवजी (जितेंद्र कुमार) इस बार दोहरी उलझन में फंसे हैं. पिछले सीजन में 97 पर्सेंटाइल के साथ कैट एग्जाम क्लियर करने के बाद उनके सामने एमबीए करने और गांव छोड़ने का विकल्प खुला है. लेकिन रिंकी (सान्विका) के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां और गांव वालों से जुड़ाव उनके कदम रोक रहा है. ट्रेलर बताता है कि इस बार दोनों की लव स्टोरी में एक अनोखा मोड़ आने वाला है.
panchayat season 55/5

5. वही पुरानी टीम और ग्लोबल रिलीज का धमाका

कहानी में बड़े बदलावों के बावजूद मेकर्स ने शो की असली जान यानी इसकी स्टारकास्ट को बरकरार रखा है. टीवीएफ के बैनर तले बनी इस सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और चंदन कुमार ने लिखा है. जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सान्विका, दुर्गेश कुमार, फैसल मलिक, चंदन रॉय और अशोक पाठक की यह टोली 3 दिसंबर 2026 को भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी.
TAGS:
Panchayat

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
11 दिन में पलट दी बाजी...Nvidia में वापसी से हुआंग की लगी 3 लाख करोड़ की लॉटरी, खोया हुआ रुतबा वापसी

11 दिन में पलट दी बाजी...Nvidia में वापसी से हुआंग की लगी 3 लाख करोड़ की लॉटरी, खोया हुआ रुतबा वापसी

2

UP-बंगाल के 500 हलवाई... 150 पकवान, अनंत सिंह की बेटी की शादी में 5 लाख मेहमानों का इंतजाम, शाही शादी से लेकर घुड़दौड़ तक क्या-क्या है खास?

3

Weekly Jobs: 15000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां! कहीं निकल न जाए आवेदन का मौका, 30 नवंबर से पहले कर दें अप्लाई

4

चिराग पासवान से शादी की खबरों पर पूर्व CM की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्या था उस किताब का राज?

5

'कैश नहीं है' तो UPI कर दीजिए: पुणे में बच्चे की बात सुनकर हैरान हुई ट्यूनीशियाई महिला; बोली- भारत बहुत एडवांस है

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.