वाराणसी में मंगलवार को देव दीपावली की धूम रही. शाम होते ही पूरी काशी रोशनी से जगमग हो उठी. इसे देखने के लिए लाखों की भीड़ जुटी रही.
Varanasi Dev Diwali 2206: महादेव की नगरी काशी में आज कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई गई. गंगा किनारे घाटों को दीयों से रोशन कर दिया गया. गंगा की लहरों पर लेजर शो और ड्रोन शो ने सबका मनमोह लिया. शाम होते ही गंगा आरती की गई. इस दौरान लाखों की भीड़ एकत्रित हो गई. गंगा नदी के किनारे घाटों का अद्भुत नजारा देखने को मिला.
1/7
11 लाख दीयों से जगमग हो उठी काशी
देव दीपावली पर पूरी वाराणसी में गजब की धूम देखने को मिली. गंगा किनारे 84 घाटों को लगभग 11 लाख मिट्टी के दीयों से रोशन कर दिया गया. इसके अलावा यहां 3D लेजर शो और ड्रोन शो का अद्भुत नजारा देखने को मिला. गंगा किनारे लाखों की संख्या में दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
2/7
दशाश्वमेध घाट पर दिखा स्वर्ग!
देव दीपावली पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा कि काशी की दिव्यता स्वर्ग जैसी है. श्री मार्कंडेय महादेव घाट से गंगा-गोमती संगम घाट तक लाखों दीपों से जगमग हो उठा.
3/7
शाम को दुल्हन सी लगी काशी
कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से ही काशी में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. दोपहर बाद बच्चे और महिलाएं दीप सजाने, बाती रखने और तेल डालने में जुट गए. शाम को घाटों को रोशनी से जगमग कर दिया गया.
4/7
रंग-बिरंगी लाइटों ने मनमोहा
काशी के राजघाट पुल के पिलरों को रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया. गंगा की लहरों में झिलमिलाते दीपों और जगमगाते पुल का नजारा देखकर लोगों की आंखें ठहर सी गईं.
5/7
गंगा के उस पार भी जुटे लोग
देव दीपावली पर देर रात पूरी काशी दीपों की रोशनी में नहाई नजर आई. गंगा के उस पार से लेकर शहर के घाटों तक नजारा बेहद आकर्षक दिखा.
6/7
देश दुनिया ने देखी काशी की भव्यता
देव दीपावली पर काशी की दिव्यता और भव्यता को दुनिया ने देखा. हरिश्चंद्र समेत अधिकांश घाटों पर लोगों की भारी भीड़ रही. पूरे घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया.
7/7
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी काशी
इस दौरान पूरे काशी में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. घाट को गेंदे के फूलों की मालाओं से सजाया गया था. घाट पर सजावट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए 500 से ज्यादा कर्मचारी की तैनाती की गई थी.