शादी, मांगलिक दोष और रहस्यमयी मौतों के इर्द-गिर्द बुनी गई Netflix की नई सीरीज सस्पेंस और रोमांच से भरपूर कहानी दिखाती है. इसमें एक ऐसी लड़की की जिंदगी दिखाई गई है, जो प्यार के लिए शादी तो कर लेती है, लेकिन इसके बाद उसके सामने कई चौंकाने वाले राज खुलने लगते हैं.
1/5
Manglik Series Trending On Netflix
आपने अक्सर किसी न किसी से मांगलिक दोष के बारे में सुना होगा. खासकर जब बात शादी की चलती है तब तो मांगलिक का जिक्र आता ही है. अब इस पर नई सीरीज आ रही है. सीरीज का नाम है मांगलिक (Manglik). यह सीरीज आते ही टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है. आप भी घर बैठे इस सीरीज का मजा ले सकते हैं....
2/5
Manglik Series Trending On Netflix
साल 2026 में आई सीरीज 'मांगलिक' का मूल नाम बंगाली में 'मांगोलिक' है. यह एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन कृषानु गांगुली ने किया है. इसे बनयान ट्री स्टूडियोजने बनाया है. सीरीज में सौमित्रिशा कुंडू, गौरव चटर्जी और लाबोनी सरकार अहम भूमिकाओं में हैं. इसमें कुल छह एपिसोड हैं. कहानी के जरिए शादी से जुड़ी मान्यताओं, पारिवारिक रहस्यों और इंसानी रिश्तों के पीछे छिपे सच को दिखाने की कोशिश की गई है.
3/5
Manglik Series Trending On Netflix
कृषानु गांगुली के डायरेक्शन में बनी 'मांगलिक' में सौमित्रिशा कुंडू, गौरव चटर्जी और लाबोनी सरकार अहम किरदार में हैं. सीरीज की कहानी इरा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सिद्धार्थ नाम के एक विधुर से प्यार हो जाता है. सिद्धार्थ की पिछली दो पत्नियों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो चुकी होती है. उसके बारे में यह भी कहा जाता है कि वह मांगलिक है.
4/5
Manglik Series Trending On Netflix
इन बातों के बावजूद इरा उससे शादी करने का फैसला करती है. लेकिन शादी के बाद उसकी जिंदगी में अजीब घटनाएं होने लगती हैं. धीरे-धीरे इरा की तबीयत बिगड़ने लगती है और उसे शक होता है कि इस परिवार में कुछ ऐसा है, जिसके बारे में उसे बताया नहीं गया.
5/5
Manglik Series Trending On Netflix
20 नवंबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई 'मांगलिक' टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है. इसका बंगाली वर्जन होइचोई (hoichoi) पर और हिंदी, तमिल व तेलुगु वर्जन नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. रिलीज के 24 घंटे बाद ही यह भारत में नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गई थी. IMDb पर भी इसकी ठीक-ठाक रेटिंग है.