हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स भारत छोड़कर विदेश में रह रहे हैं. कोई स्टार शादी के बाद विदेश शिफ्ट हुआ तो कोई बच्चों की पढ़ाई के लिए विदेश में रह रहा है. वहीं कुछ स्टार्स लाइफस्टाइल और सिंपल लाइफ जीने के लिए विदेश में रह रहे हैं. आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जो विदेश में रह रहे हैं.
1/8
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं. कपल स्टार लाइमलाइट से दूर सिंपल लाइफ जी रहे हैं. अनुष्का और विराट बच्चों के साथ प्राइवेट लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. अनुष्का और विराट अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. कपल ने अब तक अपने बच्चों का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है.
2/8
प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं. एक्ट्रेस पति और बेटी मालती के साथ विदेश में रह रही हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर विदेश से अपने परिवार की फोटो शेयर करती रहती हैं.
3/8
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा भी शादी के बाद विदेश में शिफ्ट हो गई हैं. वह पति और बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं. काम की वजह से अक्सर वह भारत आती रहती हैं. फिल्म शूटिंग एक्ट्रेस मुंबई और इंडिया आती रहती हैं.
4/8
आर माधवन
आर माधवन बेटे की स्विमिंग ट्रेनिंग की वजह से दुबई में शिफ्ट हो गए हैं. आर माधवन के बेटे स्विमिंग में भारत के लिए कई अवॉर्ड्स जीत चुके हैं. एक्टर अपने बेटे के लिए दुबई में शिफ्ट हो गए हैं.
5/8
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत लंबे समय से फ्रांस में रह रही हैं. वह काफी सालों पहले ही भारत छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो गई थी. काम के सिलसिले में मल्लिका शेरावत इंडिया में आती हैं. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फ्रांस के घर की फोटो शेयर करती हैं.
6/8
संजय दत्त
संजय दत्त अपने परिवार के साथ दुबई में रहता है. संजय दत्त के बच्चे दुबई में पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के लिए संजय दत्त अक्सर भारत आते हैं.
7/8
सोनम कपूर
सोनम कपूर भी शादी के बाद पति आनंद आहूजा के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं. एक्ट्रेस अक्सर लंदन के घर से अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. साल 2018 में एक्ट्रेस लंदन में शिफ्ट हुई है.
8/8
मीनाक्षी शेषाद्रि
80 और 90 दशक में लोगों के दिलों में राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि ने शादी के बाद विदेश में जाकर बस गईं. एक्ट्रेस ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी. इसके बाद वह अमेरिका में जाकर बस गईं.