दिवाली पर घर के आंगन और मुख्य द्वार पर खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन सी डिजाइन बनाएं? आइए यहां देखिए एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली डिजाइन जिसकी मदद से आप अपने घर पर भी सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं.
Diwali 2026 Rangoli Design: दिवाली के मौके पर लोग लाइटों और दीयों से घर को तो सजाते हैं लेकिन इस दिन घर की साफ-सफाई कर रंगोली बनाने का भी बड़ा महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन घर के मुख्य द्वार पर या आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बनाएं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं और अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं. अगर आप भी दिवाली पर रंगोली बनाना चाहते हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि कौन-सी डिजाइन बनाएं तो निराश न हों क्योंकि यहां लेकर आए हैं सुंदर रंगोली डिजाइन जिनमें से एक चुनकर आप अपने मुख्य द्वार पर रंगोली बना सकते हैं.
1/7
कमल के फूल वाली रंगोली
इस दिवाली पर आप कमल के फूल वाली रंगोली ट्राई कर सकते हैं. मां लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है. आप जब यह डिजाइन बनाएंगे तो माता की कृपा भी बरसेगी.
2/7
लक्ष्मी जी के चरण
मेन गेट पर लक्ष्मी जी के चरण वाली रंगोली बनाएं. इससे घर में सकारात्मकता का प्रवेश होगा और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करेंगी.
3/7
मंडला वाली रंगोली
मंडला वाली रंगोली डिजाइन का काफी क्रेज है. इस दिवाली पर आप इस तरह की गोल ज्योमेट्रिक पैटर्न वाली मंडला डिजाइन में एक मॉडर्न रंगोली बना सकते हैं.
4/7
गणेश जी की रंगोली
दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है. ऐसे में अगर गणेश जी की सुंदर रंगोली बनाएं तो घर पर विघ्नहर्ता की विशेष कृपा बरसेगी.
5/7
मोर वाली रंगोली
अगर आपको रंगोली अच्छी तरह बनाना आता है तो आप मोर वाली रंगोली ट्राई कर सकते हैं. इस तरह की मोर की सुंदर और ट्रेडिशनल रंगोली डिजाइन बनाएं.
6/7
दीया और कलश डिजाइन
इस दिवाली पर आप दीया और कलश डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं. ऐसी रंगोली दिवाली के हिसाब से बहुत परफेक्ट होती है.
7/7
गेंदे के फूलों वाली रंगोली
गेंदे के फूलों वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. इसे बनाना आसान भी होगा और कम रगों का भी इस्तेमाल होगा. इसके लिए पहले ही गेंदे का फूल लाकर रख लें. इस रंगोली को दीयों से भी सजा सकती हैं.