भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाया मुंगेर, सीएम सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ, फोटोज

11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाया मुंगेर, सीएम सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ, फोटोज

Edited ByShailendra
Published: Nov 07, 2026, 08:08 PM IST|Updated: Nov 07, 2026, 08:18 PM IST
joinshare
बिहार में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने का भव्य आयोजन मुंगेर के कल्याणपुर की धरती पर हो रहा है. भगवान श्रीराम जब अधर्म पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, तब दीपावली मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 7 नवंबर शनिवार को मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर स्थित 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित कर आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. यूथ क्लब कल्याणपुर की तरफ से आयोजित इस ऐतिहासिक दीपोत्सव में एक साथ 11 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्वलित किए गए.

CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program1/12

भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 7 नवंबर शनिवार को मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर स्थित 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित कर आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. यूथ क्लब कल्याणपुर की तरफ से आयोजित इस ऐतिहासिक दीपोत्सव में एक साथ 11 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्वलित किए गए.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program2/12

'सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही'

दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत दर्शन और पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा से बिहार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने के इस पावन और ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program3/12

दीपावली मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई

बिहार में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने का भव्य आयोजन मुंगेर के कल्याणपुर की धरती पर हो रहा है. भगवान श्रीराम जब अधर्म पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, तब दीपावली मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई. यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है. मैं समस्त बिहारवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program4/12

नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर विकास कार्यों में जुटे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. हमारी सरकार उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है. मां लक्ष्मी और मां सरस्वती से हमारी कामना है कि बिहार निरंतर प्रगति करे और राज्य के सभी लोग सुखी और समृद्ध हों.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program5/12

कई क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हुई

सम्राट चौधरी ने गंगा नदी से होने वाली बाढ़ एवं किसानों की फसलों को पहुंचने वाली क्षति का जिक्र करते हुए कहा कि दशहरा के समय नेपाल की तराई और सोन नदी के माध्यम से आने वाला पानी गंगा नदी में मिला और कई क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हुई. गंगा नदी के जल का समुचित प्रबंधन और उपयोग किसानों के हित में अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए 2 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया गया है. गंगा नदी से गाद निकालने और जल प्रबंधन के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program6/12

गंगा नदी के पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा

उन्होंने कहा कि गंगा नदी के पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा. विभिन्न स्थानों पर बांध और जल संरचनाओं के माध्यम से गंगा का पानी पहुंचाने की योजना है. सभी आवश्यक जल संरचनाओं के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा, ताकि उनकी फसलों की सिंचाई हो सके और किसानों के चेहरे पर खुशहाली आए.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program7/12

विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी

सीएम सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि मुंगेर और भागलपुर के बीच लगभग 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा. इससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program8/12

मुझे मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की सेवा करने का अवसर मिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर की धरती से निकलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आशीर्वाद से आज मुझे मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की सेवा करने का अवसर मिला है. मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार में उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program9/12

'2030 से पहले बिहार से मजदूरों का पलायन होगा बंद'

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 से पहले ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि बिहार के किसी भी व्यक्ति को मजबूरी में मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े. बेहतर नौकरी, व्यवसाय और रोजगार के अवसर बिहार में ही उपलब्ध कराए जाएंगे.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program10/12

अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य भी रखा गया

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है. बिहार में उद्योगों का विस्तार होगा, निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program11/12

बिहार निरंतर आगे बढ़े, समृद्ध बने

सम्राट चौधरी ने कहा कि मां लक्ष्मी, भगवान श्रीराम, मां दुर्गा और मां सरस्वती से हमारी यही कामना है कि बिहार निरंतर आगे बढ़े, समृद्ध बने और राज्य का प्रत्येक परिवार खुशहाल हो. उन्होंने कल्याणपुर में इतने भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव के आयोजन के लिए यूथ क्लब, प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे और स्थानीय लोगों को बधाई दी और सभी बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.
CM Samrat Choudhary inaugurated Deepotsav program12/12

मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया. कल्याणपुर के स्थानीय लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया.
TAGS:
Munger News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
इस सामनों के बिना मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा नहीं होगी पूर्ण, यहां देखें दिवाली की पूजा सामग्री लिस्ट!

इस सामनों के बिना मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा नहीं होगी पूर्ण, यहां देखें दिवाली की पूजा सामग्री लिस्ट!

2

कश्मीर में चिनार के पेड़ों को मिली QR कोड की पहचान, अब नुकसान पहुंचाया तो फौरन होगा एक्शन

3

जब मोहम्मद शमी ने बैटिंग से भारत को दिलाई यादगार जीत: लॉर्ड्स के मैदान पर टूटा था अंग्रेजों का घमंड!

4

दूध में मिलावट का शक: अलवर की डेयरी से 25 किलो पाउडर जब्त, मचा हड़कंप!

5

पत्नी ने कहा- कुर्ता-पायजामा पहनकर आए तो शादी नहीं करूंगी! टेनिस कोर्ट के एक फैसले ने भी बदल दी आडवाणी की जिंदगी

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.